दमोह जिले के हटा में रविवार दोपहर 12वीं ‘जय हिन्दू राष्ट्र’ कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। सैकड़ों शिवभक्त ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए प्रसिद्ध तीर्थस्थल बांदकपुर के लिए रवाना हुए। यह कांवड़ यात्रा पिछले 11 वर्षों से सावन माह में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली जा रही है। यात्रा की शुरुआत हटा के पुरानी मछरयाई क्षेत्र स्थित शंकरजी के चबूतरा और मां विंध्यवासिनी मंदिर से हुई। यह हटा के तीन बत्ती तिराहा, पेट्रोल पंप, अंधियारा बगीचा और दमोह नाका होते हुए आगे बढ़ी। कांवड़िए रुसल्ली, सोजना, कुड़ाई, देवडोंगरा और हिंडोरिया से होते हुए शाम तक बांदकपुर पहुंचेंगे। वहां शिवभक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है। श्रावण माह के दौरान जिले के कई अन्य स्थानों से भी कांवड़ यात्राएं जागेश्वर धाम बांदकपुर पहुंच रही हैं।
Source link
दमोह के हटा से 12वीं कांवड़ यात्रा शुरू: सैकड़ों शिवभक्त बांदकपुर के लिए रवाना; होगा शिवलिंग का जलाभिषेक – Damoh News
RELATED ARTICLES

