हरदोई में रविवार को परिषदीय विद्यालयों की रसोइयों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शहर के गांधी भवन में दोपहर 12 बजे हुए ‘रसोइया सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम’ में प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मंच से 20 रसोइयों को सम्मानित करते हुए प्रतीकात्मक चिकित्सा कार्ड और चेक वितरित किए। यह समारोह प्रदेश सरकार द्वारा रसोइयों का मानदेय 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने रसोइयों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रसोइयों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके लिए उठाए गए कदम सराहनीय हैं।
इस दौरान कुल 20 रसोइयों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। इनमें से 10 रसोइयों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड और शेष 10 को चेक प्रदान किए गए। कैशलेस कार्ड प्राप्त करने वाली रसोइयों में नगर क्षेत्र हरदोई से नन्ही देवी (प्राथमिक विद्यालय जलाखरपुरवा), धीरा सिंह (उच्च प्राथमिक विद्यालय रेलवेगंज), मधू (उच्च प्राथमिक विद्यालय रेलवेगंज) और साधना देवी (प्राथमिक विद्यालय जलाखरपुरवा) शामिल थीं। इसके अतिरिक्त टडियावां से रामकुमार गौतम (प्राथमिक विद्यालय नानकगंज), सुरसा से जयश्री (प्राथमिक विद्यालय सोहनपुरवा) व चम्पा (पूर्व माध्यमिक विद्यालय नयागांव मुबारकपुर), अहिरोरी से छुटुकुन्ना (प्राथमिक विद्यालय मोना), तथा हरियावां से राधिका (पूर्व माध्यमिक विद्यालय नयागांव मुबारकपुर) व रामवती (प्राथमिक विद्यालय रमपुरा) को भी कार्ड मिले।
चेक प्राप्त करने वाली रसोइयों में नगर क्षेत्र हरदोई से किरन गौड (संविदा विद्यालय बहरा सौदागर), गुड्डी (प्राथमिक विद्यालय ऊंचाथोक), सुमन मिश्रा (प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर) और राम दुलारी (प्राथमिक विद्यालय कन्या रेलवेगंज) शामिल थीं। बावन विकासखण्ड से कमला, नन्ही, बीना (तीनों प्राथमिक विद्यालय बावन अंग्रेजी माध्यम), ऊषा देवी (कन्या प्राथमिक विद्यालय महोलिया शिवपार), रमाकांती (उच्च प्राथमिक विद्यालय धियर महोलिया) और टड़ियावां से राधा (संविदा विद्यालय चांद बेहटा) को चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, सीडीओ नेहा ब्याडवाल, सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, डीआईओएस अरविंद कुमार पाठक और बीएसए प्रभात मिश्रा सहित कई अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Source link
हरदोई में रसोइया सम्मान समारोह आयोजित: आबकारी मंत्री ने 20 रसोइयों को बांटे प्रतीकात्मक कैशलेस कार्ड और चेक – Hardoi News
RELATED ARTICLES

