Last Updated:
No Sugar Tea Making Tips: भारत में चाय सिर्फ एक बेवरेज नहीं, बल्कि इमोशन और दिनचर्या का अहम हिस्सा है. हालांकि, चाय पीने की आदत अब दिनो दिन महंगी होती जा रही है. पहले गैस, दूध और अब चीनी की कीमत में उछाल ने हर चुस्की को महंगा कर दिया है. ऐसे में चीनी के बिना चाय की मिठास को कैसे बनाए रखें चलिए इस लेख में जानते हैं.
चीनी महंगा होने पर इसका इस्तेमाल कम करना या बंद करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. लेकिन जैसे ही चाय में चीनी की मात्रा कम की जाती है, उसका स्वाद फीका लगने लगता है. ऐसे में अगर आप भी चाय का स्वाद बरकरार रखते हुए चीनी का सेवन कम करना चाहते हैं, तो कुछ प्राकृतिक और वैकल्पिक स्वीटनर आपकी मदद कर सकते हैं. ये विकल्प चाय में मिठास तो जोड़ते ही हैं, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं.
गुड़ वाली चाय- अगर आप पारंपरिक और देसी विकल्प पसंद करते हैं, तो चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं. गुड़ चाय को अलग स्वाद और प्राकृतिक मिठास देता है. हालांकि, इसका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए क्योंकि इसमें भी कैलोरी होती है.
स्टेविया का करें इस्तेमाल- स्टेविया एक प्राकृतिक स्वीटनर है, जो स्टेविया पौधे की पत्तियों से प्राप्त किया जाता है. यह सामान्य चीनी की तुलना में कई गुना अधिक मीठा होता है, इसलिए इसकी बहुत कम मात्रा ही पर्याप्त होती है. जो लोग कम कैलोरी वाला विकल्प चाहते हैं, उनके लिए यह अच्छा विकल्प माना जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
मोंक फ्रूट स्वीटनर- मोंक फ्रूट भी चीनी का लोकप्रिय विकल्प बनता जा रहा है. इसकी मिठास मोग्रोसाइड नामक प्राकृतिक तत्व से आती है. यह भी काफी मीठा होता है, इसलिए थोड़ी मात्रा में ही इस्तेमाल किया जाता है. आजकल यह ऑनलाइन और कई स्टोर्स पर आसानी से उपलब्ध है.
शहद से बढ़ाएं स्वाद- शहद का उपयोग भी चाय को मीठा बनाने के लिए किया जा सकता है. यह चाय में हल्की खुशबू और अलग स्वाद जोड़ता है. कई लोग इसे हर्बल और अन्य हेल्दी ड्रिंक्स में भी इस्तेमाल करते हैं.
खजूर से पाएं प्राकृतिक मिठास- खजूर प्राकृतिक मिठास का अच्छा स्रोत है. इसमें फाइबर और कुछ जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. चाय में खजूर का पेस्ट मिलाकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है.
इन बातों का रखें ध्यान- स्टेविया और मोंक फ्रूट बहुत ज्यादा मीठे होते हैं, इसलिए इनका इस्तेमाल कम मात्रा में करें. गुड़ और शहद को भी अधिक मात्रा में न मिलाएं. किसी भी पैकेट वाले स्वीटनर को खरीदने से पहले उसके तत्वों की जानकारी जरूर पढ़ें. साथ ही, यदि आपका लक्ष्य चीनी कम करना है, तो धीरे-धीरे चाय की मिठास कम करने की आदत सबसे बेहतर तरीका हो सकता है.

