Wednesday, August 26, 2026
Homeराज्यबिहारकटिहार में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला: DS कॉलेज से शुरू...

कटिहार में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकला: DS कॉलेज से शुरू होकर नगर भवन के पास समापन – Katihar News




कटिहार शहर में बुधवार को हजरत पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। यह जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने भाग लिया। जुलूस डीएस कॉलेज से शुरू होकर नगर भवन पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। जुलूस से जुड़ी तस्वीरें देखिए… जगह-जगह लोगों की भीड़ मौजूद जुलूस डीएस कॉलेज से निकलकर महमूद चौक, हरिगंज, पटेल चौक, दौलतराम चौक, पानी टंकी चौक, बनिया टोला, गोलछा कटरा चौक और शहीद चौक जैसे शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों की भीड़ मौजूद रही। जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार के निर्देश पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस पदाधिकारी और जवानों को तैनात किया गया था। पूरे मार्ग पर पुलिस की कड़ी नजर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए एसडीओ प्रद्युम्न सिंह यादव सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। जुलूस के दौरान पुलिस पदाधिकारी मौके पर तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आए, जबकि पूरे मार्ग पर पुलिस की पैनी नजर बनी रही। प्रशासन ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती। प्रशासनिक निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ईद मिलादुन्नबी का यह जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिससे शहर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments