Wednesday, August 26, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमैहर में दो बाइक की टक्कर में 6 घायल: कटनी से...

मैहर में दो बाइक की टक्कर में 6 घायल: कटनी से बहन को लेने आया था भाई, जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे दोस्त – Maihar News




मैहर जिले के नादन थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बाठिया गेट के पास दो बाइकों की टक्कर में छह लोग घायल हो गए। इस हादसे में दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब अमरपाटन से मैहर की ओर आ रही एक बाइक ने सड़क किनारे तेल डलवाने के लिए खड़ी दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। शाम करीब 5 बजे हुए इस हादसे में कुल छह लोग घायल हुए। जानकारी के अनुसार, दिठौरा निवासी अभिषेक साकेत, महेंद्र साकेत और सूरज साकेत एक बाइक पर अपने दोस्त का जन्मदिन मनाकर वापस लौट रहे थे। बाठिया गेट के पास उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर खेरवा, कटनी निवासी आशीष कुमार शाहू अपने बेटे के साथ नादन आए थे। वे अपनी बहन को लेने के बाद बाइक में तेल डलवाने के लिए सड़क किनारे रुके थे, तभी पीछे से आ रही बाइक ने उनकी खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सूरज साकेत और राहुल शाहू को गंभीर चोटें आई हैं। अभिषेक साकेत, महेंद्र साकेत और आशीष कुमार शाहू सहित अन्य लोगों को भी चोटें लगी हैं। सभी छह घायलों को डायल-112 की मदद से सिविल अस्पताल मैहर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल अभिषेक साकेत ने बताया कि वे जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे, तभी खड़ी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। वहीं, आशीष कुमार शाहू ने बताया कि वे बहन को लेने आए थे और तेल डलवाने के लिए रुके थे, तभी पीछे से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल सूरज साकेत और राहुल शाहू की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस इस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments