वाराणसी में मकान की नींव के लिए खोदी गई नींव में भरे बारिश के पानी में डूबकर 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। शिवपुर थाना क्षेत्र के बेलवरियां गांव में बच्चा घर से बारिश के बाद खेलने के लिए निकला था और फिर अचानक पैर फिसलने से गड्ढे में जा गिरा। जेसीबी से खोदे गए गड्ढे में गहराई अधिक होने के कारण छात्र आशु पटेल डूब गया। कई प्रयास के बावजूद वह निकल नहीं पाया, वहीं आसपास किसी के नहीं होने से उसे बचाया नहीं जा सका। घर से लापता हुए बेटे की जब परिजनों ने तलाश की तो कोई खबर नहीं मिली । इसके बाद पास में लगे सीसी फुटेज खंगाले गए, जिसमें मासूम घर से बाहर निकलकर कॉलोनी में नवनिर्मित मकान की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद सभी उसी ओर गए। आशंका जताई कि मकान की नींव के लिए खोदे गए गड्ढे को खंगाला जाए। इसके बाद सभी ने तलाश शुरू की तो एक ओर मासूम आशु पटेल का शव बरामद हुआ। जेसीबी से खोदाई होने के कारण नींव काफी गहरी थी, जिससे तलाश में भी लगभग एक घंटे लग गया। शव को डॉक्टर के पास ले गए जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस का मामले की जानकारी दी और किसी के द्वारा धक्का दिए जाने की आशंका जताते हुए जांच की बात कही। शिवपुर थाना क्षेत्र के बेलवरियां गांव में निर्माणाधीन मकान के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे। सुबह लापता हुआ फिर 2 बचे बरामदगी स्थानीय लोगों ने बताया कि बेलवरियां गांव निवासी 10 साल के छात्र आशु पटेल पढ़ने में तेज था। सुबह 11 बजे से लापता हुआ था तब बच्चे की परिजनों ने खोजबीन शुरू की। दोपहर 2 बजे उसका शव निर्माणाधीन मकान की नींच से निकला। डायल 112 की मदद से परिजनों ने उसे दीनदयाल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने आशु को मृत घोषित कर दिया। परिवार में एक साल में दूसरी मौत से कोहराम मच गया। मृतक कक्षा 2 का छात्र था। महज एक वर्ष पूर्व ही परिवार की 5 वर्षीय बेटी की बीमारी से मौत हुई थी।
Source link
मकान की नींव के जलभराव में डूबकर मासूम की मौत: वाराणसी में खेलने निकला था बच्चा, 2 घंटे तलाश के बाद CCTV से मिला सुराग – Varanasi News
RELATED ARTICLES

