Thursday, August 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशन्यू कैफे मयूरम’ की 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट की: एनालॉग...

न्यू कैफे मयूरम’ की 54 किलो संदिग्ध मिठाई नष्ट की: एनालॉग मिल्क केक की श्रेणी की मिठाई पर खाद्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप – Ujjain News




उज्जैन में आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावटी और अमानक खाद्य सामग्री के खिलाफ अभियान शुरू किया है। गुरुवार को विभाग की टीम ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में कई खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। सबसे बड़ी कार्रवाई शहीद पार्क, फ्रीगंज स्थित न्यू कैफे मयूरम पर हुई, जहां से 54 किलो संदिग्ध मिठाई जब्त कर नष्ट कराई गई। खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना मिली थी कि प्रतिष्ठान पर अमानक मिठाई बेची जा रही है। निरीक्षण के दौरान टीम को जोधपुर के पते वाले कार्टन में पैक मिठाई मिली। मौके पर 19 खाली डिब्बे भी मिले। जांच में सामने आया कि संचालक इन डिब्बों से मिठाई निकालकर उसे मिल्क केक के रूप में जमाकर ग्राहकों को बेच रहा था। मिठाई के पैकेट पर वेजिटेबल ऑयल, शुगर और मिल्क पाउडर लिखा था। विभाग के अनुसार यह उत्पाद एनालॉग मिल्क केक की श्रेणी में आता है। टीम ने मौके से 54 किलो मिठाई जब्त कर उसे नष्ट करा दिया। इन प्रतिष्ठानों से लिए नमूने भोपाल भेजे गए नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा ने बताया कि जब्त मिठाई और लिए गए सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई और दंड तय किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments