Sunday, August 30, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशआवारा पशु से टकराई बाइक, किसान की मौत: जालौन में देर...

आवारा पशु से टकराई बाइक, किसान की मौत: जालौन में देर रात हुआ हादसा, देर तक इलाज न मिलने पर दम तोड़ा – Jalaun News




जालौन में एक सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। शनिवार देर रात सहबाजपुर के पास एक आवारा पशु से बाइक टकराने के बाद किसान गंभीर रूप से घायल हो गया था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोहन थाना क्षेत्र के रहावली गांव निवासी 38 वर्षीय किसान पिंटू सिंह सेंगर शनिवार रात गोहन कस्बे से अपने गांव लौट रहे थे। सहबाजपुर के पास अचानक एक आवारा पशु सड़क पर आ गया। अंधेरा होने के कारण पिंटू बाइक को संभाल नहीं पाए और उनकी बाइक पशु से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिंटू बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद पिंटू काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उन्हें देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही गोहन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पिंटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिंटू की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिवार में पत्नी ज्योति, पुत्री रानी और पुत्र देव सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव में भी हादसे की खबर फैलते ही शोक का माहौल हो गया। गोहन थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि पिंटू सिंह सेंगर खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments