वजन घटने का मतलब केवल वजन मशीन पर कम वजन दिखना नहीं होता। अगर आप हर दिन वर्कआउट कर रहे तो इसका असर शरीर पर दूसरे तरीकों से भी दिखता है। जैसे बॉडी में दिखने वाले ये 10 लक्षण वेट लॉस का इशारा करते हैं।
जिम जाते हुए महीनाभर से ऊपर हो गया लेकिन आपका वजन वहीं का वही हैं। ऐसे में वजन मशीन का कांटा देखकर खुद को निराश करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वजन घटने के लक्षण काफी अजीब होते हैं। जिन्हें अगर समझ लिया तो दोगुने उत्साह से एक्सरसाइज करेंगी। अगर शरीर में ये 10 तरह के बदलाव दिख रहे हैं भले ही वजन मशीन पर उतना ही वजन दिख रहा हो तो समझ जाएं कि आपका शरीर प्रोग्रेस कर रहा और धीरे-धीरे सही पर वजन घट रहा है।
कपड़ों की फिटिंग बिगड़ गई
अगर आपको कपड़े शरीर के किसी एक हिस्से से भी लूज दिखने लगे हैं तो समझ जाएं कि वजन कम हो रहा। आमतौर पर जींस या ट्राउजर के पैर ढीले महसूस होंगे या फिर आपकी नेकलाइन लूज हो जाएगी। तो समझ जाएं कि वजन घट रहा है।
ब्लड प्रेशर कम रहने लगा है
अगर आपका ब्लड प्रेशर अचानक से कम रहने लगा है तो इसका मतलब है कि वर्कआउट आपकी इंटरनल बॉडी पर अच्छे तरीके से रिएक्ट कर रहा है और हाई ब्लड प्रेशर अब नॉर्मल हो रहा।
डाइजेशन बढ़ गया
अब आप जो भी खाते हैं वो आसानी से पच जाता है और गैस, ब्लोटिंग की समस्या नहीं हो रही। इसका मतलब है कि मेटाबॉलिज्म अच्छे तरह से काम कर रहा है।
पूप जाने का टाइम फिक्स हो गया
अगर हर सुबह आपके पूप जाने का टाइम फिक्स हो गया है। तो समझें कि आपका वजन सही ट्रैक पर है। मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होने से डाइजेशन सही से हो रहा और आपकी बॉडी अच्छी तरह से रिएक्ट कर कब्ज को दूर कर रही।
स्किन ज्यादा साफ दिख रही
आपकी स्किन अब पहले से ज्यादा क्लियर और क्लीन दिखने लगी है। चेहरे पर एक्ने, पिंपल कम हो गए हैं और स्किन शाइन करने लगी है। तो ये आपके हेल्दी वर्कआउट का ही नतीजा है।
स्ट्रेस लेवल कम हो रहा और मूड अच्छा रहता है
रोजाना वर्कआउट करने से केवल फिजिकल वजन कम नहीं होता बल्कि आपके मेंटल बर्डन को भी कम होने में मदद मिलती है। आप पहले से ज्यादा खुश रहते हैं और स्ट्रेस महसूस नहीं करते। तो ये आपके वेट लॉस की ही निशानी है।
वर्कआउट करना आसान हो गया
अगर आपके लिए अब वर्कआउट करना ज्यादा आसान हो गया है और आप ज्यादा देर तक एक्सरसाइज कर पा रहे हैं तो इसका मतलब है कि शरीर में मसल्स स्ट्रांग हो रही और आपका इंड्यूरेंस लेवल बढ़ रहा है।
क्रेविंग्स कम हो गई और भूख का टाइम बदल गया
अब आपको अनहेल्दी चीजों को खाने की क्रेविंग नहीं हो रही बल्कि आपको सुबह उठने के थोड़ी देर बाद ही भूख का एहसास हो रहा। तो इसका मतलब है कि बॉडी ट्रैक पर है और आपका वजन कम हो रहा।
एनर्जी लेवल बढ़ गया
जब आपका वजन घट गया है तो इससे मेटाबॉलिज्म इंप्रूव होता है और एनर्जी में भी बदलाव दिखता है। अब आप दिनभर ज्यादा एक्टिव और एलर्ट रहते हैं।
स्लीप क्वालिटी में सुधार
जब बॉडी का एक्स्ट्रा वजन घट जाता है तो स्लीप एप्निया का रिस्क भी घट जाता है। बॉडी को ज्यादा अच्छे तरीके से ऑक्सीजन की सप्लाई होती है और रात को सोते वक्त सांस लेना ज्यादा आसान हो जाता है।

