Thursday, September 3, 2026
Homeराज्यबिहारJDU MLC बोले- आरक्षण कोई पार्टी खत्म नहीं कर सकती: गरीबों-दलितों...

JDU MLC बोले- आरक्षण कोई पार्टी खत्म नहीं कर सकती: गरीबों-दलितों के अधिकार से समझौता नहीं, मोतिहारी में कहा- कमजोर वर्गों के साथ जदयू खड़ा – Motihari (East Champaran) News




मोतिहारी में जदयू एमएलसी खालिद अनवर ने आरक्षण के मुद्दे पर अपनी पार्टी का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि आरक्षण संविधान से मिला अधिकार है और इसे कोई राजनीतिक दल खत्म नहीं कर सकता। देश की किसी भी पार्टी में इतनी हिम्मत नहीं है कि वह आरक्षण को खत्म कर सके। उन्होंने कहा कि जदयू हमेशा गरीब, दलित, पिछड़े और अन्य वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए खड़ा रहा है। खालिद अनवर ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातिगत गणना करवाई। इसके बाद आरक्षण का दायरा बढ़ा और सामाजिक न्याय को और मजबूती मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल, खासकर तेजस्वी यादव और अन्य विपक्षी दल, यह भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं कि सरकार बदलने पर आरक्षण खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसा होना संभव नहीं है। कमजोर वर्गों के खिलाफ फैसले का जदयू करेगा विरोध एमएलसी ने स्पष्ट कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) ऐसे किसी भी कदम का समर्थन नहीं करेगा, जो गरीब, दलित, पिछड़े या अन्य कमजोर वर्गों के हितों के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि आरक्षण इन वर्गों के अधिकारों की रक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है और जदयू इसे बचाने के लिए पूरी ताकत से खड़ा रहेगा। गठबंधन में दलों की अपनी सोच, जदयू सामाजिक न्याय पर कायम एनडीए के दो सहयोगी दलों के दलित नेताओं के बीच आरक्षण के मुद्दे पर मतभेद को लेकर पूछे गए सवाल पर खालिद अनवर ने कहा कि बिहार में विकास करने वाली सरकार काम कर रही है। गठबंधन में शामिल दलों की अपनी-अपनी सोच हो सकती है, लेकिन जदयू सामाजिक न्याय और सभी को साथ लेकर चलने वाली विकास नीति पर कायम है। उन्होंने कहा कि पार्टी विचारों के मतभेद में उलझने के बजाय जनता के हितों को प्राथमिकता देती है। आरक्षण कमजोर करने की कोशिश हुई तो जदयू करेगा कड़ा विरोध खालिद अनवर ने कहा कि यदि कोई आरक्षण के अधिकार पर सवाल उठाएगा या इसे कमजोर करने की कोशिश करेगा, तो जदयू इसका कड़ा विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कभी केवल सत्ता के लिए राजनीति नहीं की, बल्कि गरीब, दलित और पिछड़े वर्गों के हितों और उनके अधिकारों की रक्षा को हमेशा अपनी प्राथमिक राजनीतिक प्राथमिकता माना है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments