Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपूर्ण चंद्र ग्रहण आज, मंदिरों में बंद रहेंगे पट: रात 9.56...

पूर्ण चंद्र ग्रहण आज, मंदिरों में बंद रहेंगे पट: रात 9.56 बजे से शुरू होगा ग्रहण, पृथ्वी की परछाईं चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेगी – Gwalior News



चन्द्र ग्रहण रात 9.56 बजे शुरू होगा।

7 सितंबर यानी आज रात में पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई देने वाला पहला और आखिरी चंद्र ग्रहण होगा।

.

चंद्र ग्रहण के समय पृथ्वी, चंद्रमा और सूरज एक सीध में होते हैं। जब पृथ्वी की परछाईं चंद्रमा को पूरी तरह ढक लेती है, तब इसे पूर्ण चंद्र ग्रहण कहते हैं।

ग्रहण के समय (भारतीय समय अनुसार)

  • ग्रहण शुरू: रात 9:56 बजे
  • सबसे ज्यादा ग्रहण (मध्य): रात 11:41 बजे
  • ग्रहण खत्म: रात 1:26 बजे (8 सितंबर को)

इस दौरान चंद्रमा का पूरा भाग धरती की छाया से ढक जाएगा।

कहां-कहां दिखेगा?

यह चंद्र ग्रहण भारत, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में भी देखा जा सकेगा।

सूतक कब लगेगा?

सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इसलिए 7 सितंबर को दोपहर 12:09 बजे से सूतक शुरू होगा।

सूतक लगते ही मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे और पूजा-पाठ नहीं होगा। लोग भगवान का भजन-कीर्तन कर सकते हैं। ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिर खोले जाएंगे और साफ-सफाई की जाएगी।

21 सितंबर को सूर्य ग्रहण, लेकिन भारत में नहीं दिखेगा

7 सितंबर के बाद 21 और 22 सितंबर को सूर्य ग्रहण भी लगेगा, लेकिन वो भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में उसका कोई असर नहीं माना जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments