फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बाड़मेर सदर पुलिस ने रामदेवरा पैदल जाने वाले श्रद्धालु और ग्रामीणों को डराने हवाई फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अन्य साथियों और हथियार को लेकर पूछताछ कर रही है।
.
पुलिस के अनुसार बाड़मेर सदर थाने के सांजटा निवासी रावताराम पुत्र हनुमानराम ने 17 अगस्त को रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि गोदारो का फांटा, सांजटा पर आरोपी सोहनलाल समेत उसके साथी स्विफ्ट गाडी लेकर आए। रामदेवरा जाने वाले पैदल यात्रियों को डराने का प्रयास करने लगे इतने में ग्रामीण आ गए तो पिस्तौल निकालकर एक हवाई फायर किया। गाडी के टायर बजाकर डराने का प्रयास किया गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धाराओं और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया गया। आरोपियों की तलाश के लिए थाना स्तर पर टीम बनाई गई।
सदर सीआई सुमेर सिंह ने बताया- एसपी नरेंद्र सिंह मीना के निर्देश में वांटेड आरोपियों की तलाशी के दौरान उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। सूचना व तकनीकी मदद से नामजद आरोपी सोहनलाल पुत्र गोरधनराम निवासी भाभूओं की ढाणी, मोतियाणियों का तला पुलिस थाना सदर बाड़मेर को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। मामले में अन्य शामिल आरोपियों और वारदात के संबंध में जांच व पूछताछ की जा रही है।
आरोपी के खिलाफ दर्ज है 5 मामले
आरोपी सोहनलाल आले दर्जे का बदमाश है इसके खिलाफ 5 मामले दर्ज है। जिसमें सदर थाने में 4और एक मामला पुलिस थाना सांचोर में दर्ज है। कार्रवाई में एएसआई गोरधनराम, कांस्टेबल भजनलाल, रेवंतसिंह, सुरेश कुमार, शंकरसिंह, मुकेश कुमार अरबाब शामिल रहें।

