Thursday, September 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशअब तामिया क्षेत्र में हाथी ने किया हमला: जंगल से लौट...

अब तामिया क्षेत्र में हाथी ने किया हमला: जंगल से लौट रहे बुजुर्ग को जांघ में गंभीर चोट; तामिया अस्पताल में भर्ती – Chhindwara News




छिंदवाड़ जिले के तामिया क्षेत्र में जंगली हाथी का आतंक एक बार फिर सामने आया है। बीजाढाना गांव में जंगल से लौट रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में बुजुर्ग की जांघ में गंभीर चोट आई है। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने घायल को तत्काल तामिया अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल की पहचान चतुर्सी पिता दसनलाल शीलू (60), निवासी बीजाढाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग जंगल क्षेत्र से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने आए जंगली हाथी ने अचानक उनकी ओर दौड़कर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग घायल होकर गिर पड़े। पहले भी हो चुका है हाथी का हमला
तामिया क्षेत्र में जंगली हाथी की मौजूदगी से ग्रामीणों में पहले से ही दहशत है। इसके पहले भी हाथी एक व्यक्ति पर हमला कर चुका है, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब दोबारा हमले की घटना सामने आने के बाद वन क्षेत्र से लगे गांवों में चिंता बढ़ गई है। वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी, ग्रामीणों को अलर्ट
घटना के बाद वन विभाग की टीम क्षेत्र में निगरानी कर रही है और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। विभाग ने ग्रामीणों से जंगल की ओर अकेले नहीं जाने, हाथी के करीब नहीं जाने और उसकी मौजूदगी की जानकारी मिलने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments