Friday, September 4, 2026
HomeफूडRecipe: दिखती है सेब जैसी, स्वाद काजू का, छतरपुर की इस मिठाई...

Recipe: दिखती है सेब जैसी, स्वाद काजू का, छतरपुर की इस मिठाई का सीक्रेट फार्मूला नहीं बतात


Last Updated:

Kaju Seb Sweet: छतरपुर जिले में त्योहारों के लिए ‘काजू सेब मिठाई’ तैयार की गई है, जो दिखने में सेब जैसी और खाने में काजू जैसी मीठी है. इसकी कीमत 800 रुपये प्रति किलो है और यह स्वास्थ्य के लिए भी सेहतमंद बताई जा रही है.

Kaju Seb Sweet: आज हम आपको एक ऐसी मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं जो दिखने में तो सेब फल जैसी है लेकिन खाने में काजू जैसी मीठी है. दरअसल, छतरपुर जिले में त्योहारों को देखते हुए काजू सेब नाम की मिठाई तैयार की गई है. जिसकी कीमत 800 रुपए किलो है. ये मिठाई सेब फल के आकार में बनाई गई है जो देखने में बेहद ही आकर्षक है. साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी सेहतमंद होती है. इस मिठाई को कैसे किया तैयार? आइए जानते हैं

छतरपुर के लवकुश नगर स्थित बब्बी रेस्टोरेंट के मालिक बब्बी चौरसिया बताते हैं कि हमारे यहां पहले परंपरागत मिठाइयां ही बनाई जाती थीं लेकिन अब जमाने के हिसाब से मिठाइयां भी बदल रही हैं. इसी के चलते हमारे यहां भी एक अलग तरह की मिठाई बनाई गई है. इस मिठाई को काजू सेब मिठाई कहा जाता है.

हमारे कारीगर अरविंद ने इसे बनाया है. त्योहारों का सीजन है तो छतरपुर के बाजार में पहली बार ये खास मिठाई तैयार की गई है. अभी मार्केट में नया आया है तो इसकी डिमांड धीरे-धीरे बढ़ रही है.

वहीं हलवाई अरविंद सोनी बताते हैं कि छतरपुर जिले में काजू कतली मिठाई तो सभी जानते हैं इसलिए काजू से ही एक और मिठाई तैयार की जिसे सेब फल की आकृति में तैयार किया गया है. इसलिए इसे काजू सेब मिठाई कहा जाता है. ये मिठाई दिखने में सेब जैसी ही लगती है. ये मिठाई दिखने में जितनी आकर्षक है उतनी ही खाने में स्वादिष्ट है.

पहली बार जिले में बनी ऐसी मिठाई
अरविंद बताते हैं कि ये खास मिठाई सिर्फ त्योहार को देखते हुए ही नहीं बनाया गया है बल्कि सालभर ये मिठाई बनाई जाएगी. इस मिठाई को काजू कतली के सामान ही बनाया गया है. हालांकि, इसका शेप अलग रखा गया है.

काजू कतली को देती टक्कर
अरविंद बताते हैं कि जिस तरह काजू कतली बनाई जाती है वैसे ही काजू सेब को भी तैयार किया गया है. इस मिठाई में सबसे ज्यादा काजू की मात्रा ही डाली गई है. साथ में सेब के आकार में दिखाने के लिए इसमें लोंग भी लगाया गया है. हालांकि, इसकी रेसिपी नहीं बता सकते क्योंकि इस मिठाई का ये सीक्रेट फार्मूला है.

800 रुपए किलो है रेट
अरविंद बताते हैं कि ये काजू सेब खास तरीके से बनाया जाता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से भी फायदेमंद होता है. खाने में भी बेहद ही स्वादिष्ट होता है. इसलिए इसका रेट भी थोड़ा ज्यादा रहता है. एक किलो मिठाई आप 1000 रुपए में ले सकते हैं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments