भिंड जिले में अवैध रेत परिवहन रोकने के लिए खनिज विभाग की टीम लगातार गश्त और कार्रवाई कर रही है। बीती रात टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर रेत का अवैध परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर पकड़े। इनमें दो ट्रैक्टर लहार क्षेत्र के मटियावली से रेत लेकर मिहोना की ओर जा रहे थे, जबकि एक ट्रैक्टर मेहगांव क्षेत्र में पकड़ा गया। टीम ने तीनों वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों में खड़ा कराया है। सभी मामलों में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मटियावली में रेत से भरे दो ट्रैक्टर पकड़े खनिज विभाग की टीम को लहार, मिहोना और आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने रात में पेट्रोलिंग शुरू की। अटेर क्षेत्र से गश्त करते हुए टीम लहार क्षेत्र के मटियावली पहुंची। यहां रावतपुरा सानी के पास दो ट्रैक्टर रेत का अवैध परिवहन करते मिले। दोनों ट्रैक्टर मटियावली से रेत लेकर मिहोना की ओर जा रहे थे। टीम ने दोनों वाहनों को रोककर जब्त किया और संबंधित थाने में खड़ा कराया। मेहगांव में भी ट्रैक्टर जब्त इधर, मेहगांव क्षेत्र में भी खनिज विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान एक ट्रैक्टर को अवैध रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा। टीम ने मौके पर वाहन जब्त किया और उसे मेहगांव थाने में खड़ा कराया। इस मामले में भी विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। भिंड समेत कई क्षेत्रों में लगातार निगरानी खनिज निरीक्षक गौरव साहू ने बताया कि जिले में अवैध रेत परिवहन रोकने के लिए लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। भिंड, मेहगांव, भारौली, अटेर, लहार और मिहोना क्षेत्र में सूचना मिलने पर टीम तत्काल कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि अवैध रेत परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Source link
भिंंड में माइनिंग टीम ने तीन ट्रैक्टर पकड़े: मटियावली से दो और मेहगांव से 1 जब्त, गश्त के दौरान हुई कार्रवाई – Bhind News
RELATED ARTICLES

