Last Updated:
10 Minute Peda Recipe: अचानक मीठा खाने का मन हो तो घर पर झटपट पेड़े तैयार किए जा सकते हैं. इस आसान रेसिपी में दूध, मिल्क पाउडर, चीनी और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसके लिए अलग से मावा तैयार करने या दूध को घंटों पकाने की जरूरत नहीं पड़ती. काजू, बादाम और इलायची का पाउडर पेड़ों को अच्छा स्वाद और खुशबू देता है. मिश्रण को सही कंसिस्टेंसी तक पकाने के बाद हाथों से आसानी से पेड़े बनाए जा सकते हैं. ऊपर से पिस्ता, बादाम या सूखी गुलाब की पंखुड़ियां लगाकर इन्हें खूबसूरत लुक दिया जा सकता है.
10 मिनट में पेड़ा बनाने की रेसिपी (इमेज AI)
10 Minute Peda Recipe: अचानक घर में मीठा खाने का मन हो जाए या मेहमान आने की खबर आखिरी वक्त पर मिले, तो मिठाई के लिए बाजार भागने की जरूरत नहीं है. रसोई में रखी कुछ सामान्य चीजों से आप झटपट स्वादिष्ट पेड़े तैयार कर सकते हैं. ‘वृंदा की रसोई’ से मिली यह आसान रेसिपी खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो कम मेहनत में घर की बनी मिठाई का स्वाद लेना चाहते हैं. इसमें एक कटोरी दूध के साथ चीनी, काजू, बादाम, इलायची और मिल्क पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है.
सबसे खास बात यह है कि इस मिठाई के लिए लंबे समय तक दूध को पकाकर मावा बनाने की जरूरत नहीं पड़ती. सही तरीके से मिश्रण को पकाने पर यह कुछ ही मिनटों में गाढ़ा होकर पेड़े जैसी कंसिस्टेंसी ले लेता है. ऊपर से पिस्ता या गुलाब की पंखुड़ियां डालकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है.
ड्राई फ्रूट्स का बनेगा खास पाउडर
इस रेसिपी में सबसे अहम काम है वह पाउडर तैयार करना, जो मिठाई को स्वाद और खुशबू देता है. इसके लिए मिक्सर जार में करीब 1/4 कप चीनी, 6-7 काजू, 6-7 बादाम और 2-3 हरी इलायची के दाने डालें. इन्हें तब तक पीसें, जब तक बारीक पाउडर तैयार न हो जाए. यहां ध्यान रखना जरूरी है कि ड्राई फ्रूट्स को बहुत देर तक न पीसें, वरना उनसे तेल निकलने लग सकता है. बारीक और सूखा पाउडर मिलने पर मिठाई का टेक्सचर ज्यादा अच्छा रहता है.
दूध में मिलाएं तैयार पाउडर
अब एक भारी तले की कड़ाही गैस पर रखें और इसमें 1 कप दूध डालकर हल्का गर्म करें. दूध बहुत तेज आंच पर न पकाएं. इसके गर्म होते ही तैयार किया हुआ चीनी और ड्राई फ्रूट्स का पाउडर डाल दें. मिश्रण को लगातार चम्मच से चलाते रहें. ऐसा करने से चीनी अच्छी तरह घुलेगी और कड़ाही के तले में मिश्रण चिपकने की संभावना भी कम होगी. कुछ देर बाद दूध का मिश्रण हल्का गाढ़ा नजर आने लगेगा.
(इमेज AI)
मिल्क पाउडर का घोल बनाना जरूरी
अब एक अलग कटोरी में 1/4 कप गुनगुना पानी लें. इसमें 1 कप मिल्क पाउडर डालकर अच्छी तरह फेंटें. घोल को तब तक मिलाएं जब तक उसमें बड़े-बड़े लंप्स यानी गांठें दिखाई न दें. मिल्क पाउडर को सीधे गर्म दूध में डालने के बजाय पहले पानी में घोलने से मिश्रण ज्यादा स्मूथ बनता है. यही छोटी-सी ट्रिक पेड़े की कंसिस्टेंसी बेहतर करने में मदद करती है.
लगातार चलाते हुए पकाएं
तैयार मिल्क पाउडर का घोल अब कड़ाही में डाल दें. गैस को धीमी से मध्यम आंच पर रखें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें. शुरुआत में यह काफी पतला लगेगा, लेकिन कुछ मिनट बाद धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा. इसी दौरान करीब 1 छोटा चम्मच देसी घी डालें. घी मिठाई को चिकनाई और हल्की चमक देने के साथ-साथ उसे कड़ाही से आसानी से अलग होने में भी मदद करता है.
पेड़े जैसी कंसिस्टेंसी आने तक पकाएं
जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे और एक जगह इकट्ठा होकर नरम आटे जैसा दिखाई देने लगे, तब समझें कि यह लगभग तैयार है. चाहें तो स्वाद और रंग के लिए थोड़ा केसर का पानी डाल सकते हैं. फूड कलर का इस्तेमाल करना पूरी तरह वैकल्पिक है. मिश्रण को जरूरत से ज्यादा न पकाएं. अगर यह बहुत सूख गया तो पेड़े सॉफ्ट नहीं रहेंगे. गैस बंद करके मिश्रण को प्लेट में निकाल लें और कुछ देर ठंडा होने दें.
View this post on Instagram

