Sunday, September 6, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबरेली में भारी बारिश के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल: डीएम...

बरेली में भारी बारिश के चलते कल बंद रहेंगे स्कूल: डीएम के आदेश पर कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में छुट्टी – Bareilly News




बरेली में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल सोमवार को बंद रहेंगे। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह छुट्टी यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों के साथ ही सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों पर भी लागू रहेगी। लगातार बारिश के कारण जलभराव और अन्य संभावित स्थितियों को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है। जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अभी आदेश के मुताबिक केवल 7 सितंबर की छुट्टी घोषित की गई है। आगे मौसम का हाल और प्रशासन के निर्देश के बाद कोई नया फैसला लिया जा सकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments