Monday, September 7, 2026
Homeराज्यराजस्तानसलूंबर में निकाय चुनाव को लेकर ईवीएम का रेंडमाइजेशन: कलेक्टर मुहम्मद...

सलूंबर में निकाय चुनाव को लेकर ईवीएम का रेंडमाइजेशन: कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. रहे मौजूद, 11 सितंबर को होगी वोटिंग – Salumber News



सलूम्बर में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए ईवीएम मशीनों का दूसरा रेंडमाइजेशन सोमवार को पूरा हो गया। यह प्रक्रिया राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) खोलड़ी में हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनैद पी.पी. की मौजूदगी में चुन

.

कई अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला, उपखंड अधिकारी जगदीश चंद्र बामनिया, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेशक दीपक धाकड़, पीआरओ पुष्पक मीणा और एसीईओ रामवतार यादव मौजूद रहे। इनके साथ ही संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और अलग-अलग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

ईवीएम मशीनों का दूसरा रेंडमाइजेशन पूरा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए ईवीएम मशीनों का रेंडमाइजेशन बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक दूसरा रेंडमाइजेशन इसलिए किया जा रहा है, ताकि ईवीएम मशीनों के आवंटन में किसी तरह का पक्षपात न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को सफल और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए चुनाव से जुड़े हर काम में नियमों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। ईवीएम की सुरक्षा, उन्हें लाने-ले जाने, स्टोर करने और मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया भी तय मानकों के हिसाब से हो रही है।

चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी

कलेक्टर ने मौजूद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव के हर चरण में सभी संबंधित पक्षों की भागीदारी और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।

11 सितंबर को होगा मतदान

सलूम्बर नगर परिषद में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत 11 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। वोटों की गिनती 14 सितंबर को होगी। जिला प्रशासन और निर्वाचन विभाग स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए जरूरी तैयारियां कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments