Sunday, September 6, 2026
Homeराज्यराजस्तानश्री संघ सभा पाली की नई कार्यकारिणी घोषित: सज्जनराज गुलेच्छा अध्यक्ष...

श्री संघ सभा पाली की नई कार्यकारिणी घोषित: सज्जनराज गुलेच्छा अध्यक्ष और छगनलाल सालेचा मंत्री बने – Pali (Marwar) News




पाली जैन समाज की सर्वोच्च संस्था श्री संघ सभा पाली की वर्ष 2026-27 की नई कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से घोषणा की गई। श्री संघ सभा के पूर्व अध्यक्ष विनय भंसाली एवं पूर्व मंत्री गौतमचंद छाजेड़ ने बताया कि सभा के सभी घटकों की सहमति से सज्जनराज गुलेच्छा को अध्यक्ष और छगनलाल सालेचा को मंत्री मनोनीत किया गया। नई कार्यकारिणी में कांतिलाल बलाई को उपाध्यक्ष, महावीरराज मेहता को सहमंत्री और रमेश मरलेचा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं धनराज कांठेड़, हुकमीचंद संचेती, आनंदराज गांधी, रूपकुमार चौपड़ा, सज्जनराज धारोलिया, नरेंद्र पंच, उत्तमचंद मुथा, रमेश सांड, मदनलाल गेमावत, दिलीप मेहता सहित अन्य को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विनय भंसाली और पूर्व मंत्री गौतमचंद छाजेड़ ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। नवनियुक्त अध्यक्ष सज्जनराज गुलेच्छा ने सभी का आभार जताया। उन्होंने समाज को मजबूत बनाने के साथ सामाजिक नियमों एवं आगतों की पालना सुनिश्चित करवाने का आह्वान किया। गुलेच्छा ने कहा कि समाज के सभी घटकों को साथ लेकर सामाजिक एकता और संगठन को और मजबूत किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments