Sunday, September 6, 2026
Homeखेलसात्विक-चिराग ने जीता चीन मास्टर्स खिताब, एक घंटे 10 मिनट के फाइनल...

सात्विक-चिराग ने जीता चीन मास्टर्स खिताब, एक घंटे 10 मिनट के फाइनल में चीन की जोड़ी को हराया


भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी फाइनल में हे जी टिंग और रेन जियांग यू की जोड़ी को 11-21, 21-13, 21-17 से हराकर चाइना मास्टर्स का खिताब जीता।

भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने शनिवार को रोमांचक फाइनल में चीन के हे जी टिंग और रेन शियांग यू को हराकर चीन मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर लिया। वर्ष 2023 और 2025 के चरणों में उपविजेता रहे सात्विक और चिराग की जोड़ी यहां अपना तीसरा फाइनल खेल रही थी। इस भारतीय जोड़ी ने एक घंटे 10 मिनट तक चले मुकाबले में हे और रेन की जोड़ी को 11-21, 21-13, 21-17 से शिकस्त दी। यह भारतीय जोड़ी का इस सत्र का दूसरा खिताब है। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर ओपन सुपर 750 का खिताब जीता था और थाईलैंड ओपन सुपर 500 के फाइनल में भी जगह बनाई थी।

दो हफ़्ते पहले घरेलू वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिली निराशा के बाद, सात्विक-चिराग के लिए यह एक शानदार वापसी है और उन्होंने इस मौके को पूरी तरह भुनाया, जीत के प्रति उनके दृढ़ संकल्प ने उन्हें सबसे अलग साबित किया। 17-17 के स्कोर पर खेल की तेज गति के कारण दोनों जोड़ियों से गलतियां हुईं। हे के नेट पर स्मैश मारने से सात्विक-चिराग को बढ़त मिली, चिराग की शानदार रैली के बाद वे जीत से सिर्फ 2 पॉइंट दूर थे। नेट कॉर्ड की मदद से उन्हें 3 मैच पॉइंट मिले और उन्होंने पहले ही मौके पर जीत हासिल कर ली।

सेमीफाइनल में मलेशिया की जोड़ी को हराया

सेमीफाइनल में बैडमिंटन रैंकिंग में पांचवें पायदान पर मौजूद भारत की सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मलेशिया के नूर मोहम्मद अजीरन अयूब और टैन वी किओंग की जोड़ी को एक घंटे छह मिनट तक चले मुकाबले में 21-16, 18-21, 21-11 से हराकर चाइना मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश किया था। इस जीत के साथ सात्विक और चिराग पिछले चार संस्करणों में तीसरी बार चाइना मास्टर्स के फ़ाइनल में पहुंचे हैं। वे 2023 और 2025 में रनर-अप रहे थे और 2024 में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments