Tuesday, September 8, 2026
Homeबिज़नेसNH-48 का जाम भूल जाइए, 45 मिनट में गुरुग्राम से रेवाड़ी पहुंचाएगा...

NH-48 का जाम भूल जाइए, 45 मिनट में गुरुग्राम से रेवाड़ी पहुंचाएगा नया हाईवे


Last Updated:

Gurugram-Rewari Highway : गुरुग्राम और रेवाड़ी सीधा आपस में जोड़ने के लिए गुरुग्राम-पटौदी रेवाड़ी हाईवे बनाया जा रहा है. हाईवे का दस किलोमीटर का शुरुआती खंड तो यातायात के लिए खोला भी जा चुका है. गुरुग्राम-पटौदी रेवाड़ी हाईवे दोनों शहरों के बीच ट्रैवल टाइम को घटाकरर आधा कर देगा. इसके बनने से रेवाड़ी में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार मिलने और रियल एस्‍टेट मार्केट में बूम आने की संभावना है.

Zoom

गुरुग्राम-पटौदी रेवाड़ी हाईवे का एक हिस्‍सा चालू हो चुका है. (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर : कैनवा)

नई दिल्‍ली. दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) पर भारी ट्रैफिक की वजह से गुरुग्राम से रेवाड़ी जाने मे अभी डेढ से दो घंटे लग जाते हैं. अगर जाम से बचने को शार्टकट गांवों के बीच से जाया जाए तो उबड़-खाबड़ सड़कें सफर में रोड़ा बन जाती हैं. लेकिन, गुरुग्राम से रेवाड़ी जाने वालों को अब कुछ दिन ही इन दिक्‍कतों का सामना करना पड़ेगा. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा करीब ₹900 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे जल्‍द ही यातायात के लिए खुलने वाला है. 43.2 किलोमीटर लंबे इस 4-लेन हाईवे का लगभग 89 फीसदी काम पूरा हो चुका है. इसके पूरी तरह चालू होते ही गुरुग्राम से रेवाड़ी आप केवल 45 मिनट में पहुंच जाएंगे.

यह नया एक्सप्रेसवे दिल्ली-जयपुर हाईवे (NH-48) और पटौदी शहर के मुख्य बाजार के लिए सबसे बड़ा लाइफलाइन बाईपास साबित होगा. भारी वाहनों और स्थानीय ट्रैफिक के चलते मानेसर और प्रमुख चौराहों पर लंबा जाम लगता है. गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे के शुरू होने से न केवल यात्री सुरक्षित और फर्राटेदार सफर कर सकेंगे, बल्कि पटौदी शहर और NH-48 पर ट्रैफिक भी कम हो जाएगा.

द्वारका एक्सप्रेसवे से KMP तक सीधी कनेक्टिविटी

गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे का रूट गुरुग्राम के तेजी से बढ़ते इलाकों को सीधे बड़े नेटवर्क से जोड़ता है. यह कॉरिडोर द्वारका एक्सप्रेसवे के पास सेक्टर 88B से शुरू होकर सीधे कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे को जोड़ता है. इस प्रोजेक्ट को चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है. हाईवे का शुरुआती 10 किलोमीटर का हिस्सा इस साल जुलाई में ही खोला जा चुका है. इससे अब द्वारका एक्सप्रेसवे से KMP तक का सफर, जो पहले पीक ऑवर्स में 45 मिनट लेता था, अब 10 मिनट से भी कम में पूरा हो रहा है.

पहाड़ी में रेलवे ओवरब्रिज (RoB) सहित बचे हुए 11 फीसदी निर्माण कार्य को तेजी से निपटाया जा रहा है. पहले गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे को पूरा करने की डेडलाइन 30 मार्च थी. लेकिन, इस समय सीमा तक यह पूरी तरह तैयार नहीं हो सका. इसलिए अब इसकी नई डेडलाइन 30 सितंबर, 2026 रखी गई है.

रेवाड़ी के आर्थिक और रियल एस्टेट विकास को लगेंगे पंख

यह सड़क केवल यात्रा का समय ही नहीं घटाएगी, बल्कि पूरे क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि भी लाएगी. गुरुग्राम तक तेज कनेक्टिविटी मिलने से रेवाड़ी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में वेयरहाउसिंग, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनियों को फायदा होगा. यहां निवेश आएगा.

गुरुग्राम के बिजनेस हब्स से 45 मिनट की दूरी बनने के चलते कॉरिडोर के दोनों ओर आवासीय और कमर्शियल प्रोजेक्ट्स की मांग में इजाफा होने की उम्‍मीद है. आगे चलकर यह हाईवे प्रस्तावित दिल्ली-गुरुग्राम-SNB-अलवर RRTS कॉरिडोर जैसे बड़े मोबिलिटी नेटवर्क से जुड़कर रेवाड़ी को एनसीआर के प्रमुख ग्रोथ हब के रूप में स्थापित करेगा.

About the Author

authorimg

रुली बिश्‍नोई

रुली बिश्‍नोई मीडिया इंडस्ट्री में 20 साल से अधिक के अनुभव वाले सीनियर पत्रकार हैं. वह अभी News18 Hindi (hindi.news18.com) से जुड़े हैं और बिजनेस वर्टिकल में काम करते हैं. यहां वे बिजनेस जगत के मुश्किल आंकड़ों …

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments