सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद में सास और पति से मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना रात करीब 10.30 बजे हुई। मारपीट में सास निर्मला सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है। पति भारगेंद्र सिंह भी घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल भारगेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी ससुराल रीवा जिले के हरिहरपुर गांव में है। उनकी शादी वर्ष 2023 में अमिता सिंह से हुई थी। सोमवार को ही अमिता अपने मायके से ससुराल पहुंची थी। आरोप है कि देर रात अमिता के पिता रावेन्द्र सिंह और भाई अमित सिंह समेत कुछ अन्य लोग बोलेरो से रघुनाथपुर पहुंचे। घर पहुंचकर मां के साथ मारपीट की
भारगेंद्र का आरोप है कि मायके पक्ष के लोगों ने घर पहुंचकर उनके और उनकी मां निर्मला सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस विवाद में निर्मला के सिर में गंभीर चोट लगी। भारगेंद्र भी घायल हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार, विवाद की वजह पारिवारिक कलह बताई जा रही है। हालांकि, घटना के असली कारण और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सतना में पारिवारिक विवाद में सास और पति से मारपीट: दोनों जिला अस्पताल में भर्ती; मायके पक्ष पर घर पहुंचकर हमला करने का आरोप – Satna News
RELATED ARTICLES

