Thursday, September 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशनर्मदापुरम में पुतला बुझाते दो नपा कर्मचारी झुलसे: सीएमओ का पुतला...

नर्मदापुरम में पुतला बुझाते दो नपा कर्मचारी झुलसे: सीएमओ का पुतला जलता देख दौड़े थे कर्मचारी, चेहरा-हाथ झुलसे; FIR की चेतावनी – narmadapuram (hoshangabad) News




नर्मदापुरम के सतरस्ते पर गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे पुतला दहन के दौरान हादसा हो गया। जलते पुतले को बुझाने की कोशिश में नगरपालिका के दो कर्मचारी झुलस गए। लिपिक कैलाश कन्नौजिया का चेहरा और हाथ झुलस गया, जबकि कर्मचारी शेख सिकंदर के हाथ में चोट आई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी राजेंद्र मालवीय पिछले कुछ दिनों से बिना किसी बैनर के शहर के अलग-अलग इलाकों में गंदगी, खराब सड़क, गड्ढों और सीवरेज लाइन की समस्या का मुद्दा उठा रहे हैं। गुरुवार को भी वे शहर की इन समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान नगरपालिका की कथित लापरवाही के विरोध में सतरस्ते पर पुतला दहन किया गया। जलते पुतले को बुझाने दौड़े कर्मचारी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जलता हुआ पुतला देखकर नगरपालिका के लिपिक कैलाश कन्नौजिया उसे बुझाने के लिए दौड़े। उन्होंने पहले हाथ-पैर से आग बुझाने की कोशिश की। इसके बाद शर्ट उतारकर पुतले को बुझाने का प्रयास किया और बाद में पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान कैलाश कन्नौजिया का चेहरा और हाथ झुलस गया। कर्मचारी शेख सिकंदर के हाथ में भी चोट आई। कैलाश कन्नौजिया ने कहा कि हमारे वरिष्ठ अधिकारी और सीएमओ सर का पुतला जलता देख अच्छा नहीं लगा, इसलिए वे आग बुझाने के लिए पहुंचे थे। प्रदर्शन और पुतला दहन का किया था आह्वान
बताया गया कि शहर की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन और पुतला दहन का आह्वान किया गया था। प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाए जाने के बाद नगरपालिका के कर्मचारी उसे बुझाने पहुंचे। CMO बोले- शर्तों का उल्लंघन कर जलाया पुतला
नगरपालिका सीएमओ वैभव देशमुख ने कहा कि प्रदर्शन की शर्तों का उल्लंघन कर पुतला जलाया गया। उन्होंने पुतले में ज्वलनशील द्रव का इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई है। सीएमओ ने कहा कि पुतला दहन करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments