उमरिया जिला मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी के कलकत्ता बाजार में गुरुवार देर रात करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और देखते ही देखते करीब एक दर्जन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे कपड़े और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। आग की सूचना मिलते ही बाजार में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास की 100 से ज्यादा दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं। इससे बड़ा नुकसान टल गया। कोलकाता से कपड़े लेकर आते हैं व्यापारी कलकत्ता बाजार में कोलकाता से व्यापारी बड़ी संख्या में कपड़े लेकर आते हैं। व्यापारी कुछ दिनों के लिए यहां दुकानें लगाते हैं। सस्ते दामों पर कपड़े मिलने के कारण बाजार में बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। व्यापारियों के अनुसार आग में लाखों रुपए के कपड़े और अन्य सामान जलने की आशंका है। हालांकि नुकसान का सही आकलन आग पूरी तरह बुझने और जांच के बाद ही सामने आएगा आग लगने का कारण साफ नहीं कलकत्ता बाजार में आग लगने की यह पहली बड़ी घटना बताई जा रही है। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फायर ब्रिगेड कर्मचारी बोले- आग काफी ज्यादा थी फायर ब्रिगेड कर्मचारी गेंद लाल यादव ने बताया कि रात में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग काफी ज्यादा लगी हुई थी। टीम ने प्रयास कर आग पर काबू पा लिया और आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोक दी।
Source link
उमरिया की कलकत्ता बाजार में आग, 12 दुकानें जली: लाखों के कपड़े जलकर खाक; फायर ब्रिगेड ने काबू पाया – Umaria News
RELATED ARTICLES

