Friday, September 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशवाराणसी के आसमान में छाए बादल, बारिश का पूर्वानुमान: सुबह से...

वाराणसी के आसमान में छाए बादल, बारिश का पूर्वानुमान: सुबह से ही 30 डिग्री है तापमान, स्थिर हुआ गंगा का जलस्तर – Varanasi News




वाराणसी में एक बार फिर गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है। वहीं शुक्रवार को वाराणसी के आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह 8 बजे तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं 14 किलमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवा चल रही है। वहीं गंगा और वरुणा के तटवर्ती इलाकों में लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। आसमान में छाए काले बादल वाराणसी में शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। देर रात हुई बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार वाराणसी में आज रुक-रुक के बारिश होगी। वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जाने का अनुमान है। आज हवा 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। वहीं मौसम में नमी 79 प्रतिशत दर्ज की गई है। रात 8 बजे से रुक गया गंगा में बढ़ाव केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गुरुवार रात 8 बजे से एक बार फिर गंगा जी का जलस्तर बढ़ना रुक गया है। गंगा इस समय 69.33 मीटर पर बह रही हैं। सुबह 8 बजे तक गंगा का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। वहीं तटवर्ती इलाकों अभी भी कई स्थानों पर पानी अभी भी लगा हुआ है। जिससे लोग मकानों को छोड़कर शिविरों में रहने को बाध्य हैं। 877 परिवार बाढ़ से प्रभावित जिला प्रशासन के अनुसार बाढ़ से अभी 877 परिवार वाराणसी में प्रभावित हैं। इनमे वरुणा और गंगा दोनों से प्रभावित परिवार हैं। जिन्हे राहत शिविरों में रखा गया है। वहीं कुछ लोग अपने प्राइवेट रूम लेकर रह रहे हैं। गंगा और वरुणा का जलस्तर बढ़ने से वाराणसी के 24 गांव और शहरी क्षेत्र के 16 मोहल्ले डूबे हुए हैं। जहां से लोग पलायन कर रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments