Friday, September 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबेटी की हत्या का केस दर्ज होते ही आरोपी फरार: घर...

बेटी की हत्या का केस दर्ज होते ही आरोपी फरार: घर पर ताला लटका मिला, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी – Rampur News




रामपुर में बेटी की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी परिवार घर से फरार हो गया। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर स्थित उनके मकान पर ताला लटका मिला। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, हबीब अहमद का परिवार करीब 15 साल से अजीतपुर में रह रहा था। 20 अगस्त को बेटी आशिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद से ही परिवार के लोग घर पर नजर नहीं आए। अब हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद मकान पर ताला मिलने से उनके फरार होने की बात सामने आई है। एक साल पहले की थी कोर्ट मैरिज आशिया ने करीब एक साल पहले मुरादाबाद के दलपतपुर निवासी हमजा से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली के मालवीय नगर में रह रहे थे। आशिया गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में नर्स थी। पति हमजा के मुताबिक, 18 अगस्त को आशिया दिल्ली से अपने मायके आई थीं। इसके दो दिन बाद 20 अगस्त को उनकी मौत हो गई। आरोप है कि मायके वालों ने हमजा को सूचना दिए बिना शव को भोट थाना क्षेत्र के पैतृक गांव तराना में दफना दिया। पति की शिकायत के बाद कब्र से निकाला शव आशिया की मौत की जानकारी मिलने के बाद हमजा ने डीआईजी मुनिराज से शिकायत की। डीआईजी के आदेश पर हुई जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इसके बाद डीएम की अनुमति लेकर पुलिस टीम ने कब्र से शव निकलवाया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पति के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम में सिर में चोट की बात सामने आने के बाद मायके पक्ष के लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। पिता-मां समेत चार पर FIR सिविल लाइंस पुलिस ने हमजा की तहरीर पर आशिया के पिता हबीब अहमद, मां समीना बेगम और दोनों भाइयों अलीशान व फैजुल उर रहमान के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गहनता से विवेचना की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments