Saturday, September 12, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत: शाजापुर में रेलवे...

ट्रेन की चपेट में आए बुजुर्ग की मौत: शाजापुर में रेलवे फाटक पार करते समय हादसा – shajapur (MP) News




शाजापुर के बेरछा थाना क्षेत्र में बेरछी गांव के पास शनिवार को एक हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग करण गुजराती की मौत हो गई। यह घटना बेरछा रेलवे स्टेशन के पास बेरछी रेलवे फाटक पर हुई। जानकारी के अनुसार, करण गुजराती किसी काम से बाहर निकले थे। रेलवे फाटक पार करते समय वे अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें गंभीर हालत में शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने इलाज शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन के अनुसार, करण गुजराती घर में अकेले रहते थे। सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments