Sunday, September 13, 2026
Homeलाइफस्टाइलफिटनेस इंफ्लूएंसर ने शेयर किया वेट लॉस सीक्रेट, 5 बेस्ट एक्सरसाइज जो...

फिटनेस इंफ्लूएंसर ने शेयर किया वेट लॉस सीक्रेट, 5 बेस्ट एक्सरसाइज जो 1 मिनट में ज्यादा कैलोरी बर्न करती है


तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो किसी भी तरह के शॉर्टकट में ना पड़ें और ना ही खुद को भूखा रखें। हर रोज थोड़ी मूवमेंट भी आपको लंबे टाइम में फिट बना देगी। जैसे फिटनेस इंफ्लूएंसर ने इन 5 बेस्ट एक्सरसाइज को शेयर किया है जो वेट लॉस तेजी से करती है और ज्यादा कैलोरी मात्र एक मिनट में बर्न करती हैं

वेट लॉस करना और फिट रहना एक लंबा प्रोसेस है। इसके लिए किसी तरह का शॉर्टकट काम नहीं आता। अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो फिटनेस इंफ्लूएंसर के मोटिवेशन और ट्रिक्स आपके काम आ सकते हैं। राजी अक्सर अपने फिटनेस रूटीन को शेयर करती रहती हैं। डेढ़ साल में 66 किलो वजन कम करने के बाद उन्होंने बताया कि वो कौन-कौन सी एक्सरसाइज है जिसकी मदद से उन्हें वेट लॉस करने में मदद मिली। हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस डाइट की मदद से बिजी शेड्यूल में भी खुद को फिट रखा जा सकता है और अपनी फिटनेस को इंप्रूव करना है तो रोजाना कैलोरी बर्न करना जरूरी है। राजी ने इन कॉर्डियो एक्सरसाइज की मदद से अपनी कैलोरी को बर्न किया। उन्होंने बताया कि हर दिन दो रिपीटिशन इन एक एक्सरसाइज के करने से उन्हें अच्छी खासी कैलोरी बर्न करने में मदद मिली।

जम्पिंग जैक

हर दिन जम्पिंग जैक के दो सेट कंप्लीट करके उन्होंने अच्छी खासी कैलोरी बर्न की। जम्पिंग जैक करने के लिए पहले सीधा खड़े होकर उछलना है और दोनों पैरों को फैलाना है। साथ ही हाथों को भी ऊपर की तरफ उठाना है। फिर दोबारा उछलकर वापस पहले वाली पोजीशन में यानी पैरों को सटाकर खड़े होने की पोजीशन में आना है।

हाई नी क्लैप

मात्र कुछ सेकेंड में ये एक्सरसाइज काफी सारी कैलोरी बर्न कर सकती है। इसे करने के लिए बस एक जगह स्थिर खड़े हो जाना है और अपने घुटनों को पूरे चेस्ट तक मोड़ना है। दोनों हाथों को ऊपर की तरफ और फिर घुटने के नीचे लाकर ताली बजानी है। दोनों पैरों से बारी-बारी से इसे करना है।

स्टैंडिंग क्रॉस बॉडी क्रंच

तीसरी एक्सरसाइज को इन दोनों के साथ करनी है वो है स्टैंडिंग क्रॉस बॉडी क्रंच। इसे करने के लिए दोनों पैरों को सीधा रखकर हाथों को सिर के पीछे रख लें। फिर बारी-बारी से दोनों घुटनों को उठाएं और कोहनी को अपोजिट साइड के घुटनों से टच करने की कोशिश करें। बारी-बारी से इसे दोनों लेफ्ट एंड राइड साइड से करना है।

फॉरवर्ड-बैकवर्ड जंपिंग

एक्सरसाइज के इस प्रोसेस में दोनों पैरों से आगे और फिर पीछे की तरफ जंप करना है और इसे आसानी से करने के लिए घुटनों को हल्का सा मोड़कर रखना है। जिससे घुटनों पर किसी तरह का प्रेशर ना पड़े।

स्पॉट जॉगिंग

एक ही जगह पर खड़े होकर तेजी-तेजी अपने पैरों से जॉगिंग करनी लेकिन ध्यान रहे कि आगे नहीं बढ़ना है। जॉगिंग करते समय पैरों को अपने कंफर्ट के मुताबिक ही उठाना है।

इन 5 एक्सरसाइज को करने में मात्र 1 मिनट ही खर्च होते हैं और ये कैलोरी को तेजी से बर्न करती है। जिससे वेट लॉस करना ज्यादा आसान हो जाता है। साथ ही ये एक्सरसाइज बिगिनर्स के लिए अच्छी है जो कम उछल-कूद करना चाहते हैं। राजी के वीडियोज देखकर मोटिवेशन ले सकते हैं कि हर दिन थोड़ी मूवमेंट भी आपको हेल्दी एंड फिट रहने में मदद करती है और अगर आपको वेट लॉस करना है तो ये प्रोसेस लांग टाइम में ही पूरा होगा। किसी तरह की जल्दीबाजी, शार्टकट करने यानि भूखे रहने, डायटिंग करने से शरीर केवल खराब होता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments