गणेश चतुर्थी पर पंडाल में विराजित भगवान श्री गणेश की प्रतिमा।
टीकमगढ़ में गणेश चतुर्थी पर्व की धूम है। आज सोमवार को विधि-विधान से गणेश प्रतिमाओं की स्थापना शुरू हुई। इससे पहले रविवार रात पंडालों में प्रतिमा स्थापना के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं। युवा धार्मिक गीतों पर नाचते-गाते हुए देर रात त
.
2 दर्जन से ज्यादा जगहों पर सजे पंडाल
शहर में दो दर्जन से ज्यादा जगहों पर पंडाल सजाकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सोमवार सुबह 11 बजे के बाद स्थापना का शुभ मुहूर्त बताया गया। रविवार को प्रतिमाएं खरीदने के लिए दुकानों पर दिनभर भीड़ रही, जबकि सोमवार सुबह भी लोगों ने मिट्टी की प्रतिमाएं खरीदकर घरों में स्थापित कीं।
ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा पंडाल तक ले जाते युवा।
प्राचीन गणेश मंदिरों में भी तैयारियां
शहर के प्राचीन गणेश मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। पुलिस लाइन स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा शुरू हुई है। कुंडेश्वर रोड स्थित प्राचीन बाबरी गणेश मंदिर में भी पर्व को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
10 दिन तक होंगे धार्मिक आयोजन
पुलिस लाइन स्थित गणेश मंदिर के पुजारी ने बताया कि अगले 10 दिनों तक घरों और पंडालों में भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना होगी। इस दौरान गणेश पंडालों और मंदिरों में धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
मंदिर में अभिषेक-पूजन, शाम को आरती
गणेश चतुर्थी पर सोमवार सुबह पुलिस लाइन स्थित गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश का अभिषेक और विधि-विधान से पूजन किया गया। शाम को विशेष श्रृंगार के बाद आरती की जाएगी।

10 दिनों तक मंदिर में सुबह-शाम आरती की जाएगी।

गणेश प्रतिमा लेकर पंडाल की ओर जाते युवा।

