Saturday, September 19, 2026
Homeराज्यबिहारबिहार राज्य महिला आयोग के आज 25 साल पूरे: रजत जयंती...

बिहार राज्य महिला आयोग के आज 25 साल पूरे: रजत जयंती के अवसर पर जारी होगा डाक टिकट; सीएम सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन – Patna News




बिहार राज्य महिला आयोग आज अपना 25वां वर्षगांठ मनाएगी। इस रजत जयंती के अवसर पर बापू सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित दोनों उपमुख्यमंत्री और कई मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रहेगी कि बिहार राज्य महिला आयोग अपना डाक टिकट जारी करेगी। डाक टिकट जारी की जाएगी राज्य महिला आयोग की सदस्य सजल झा ने कहा कि हमारा आयोग 25 साल का होने जा रहा है। इस मौके पर हम आयोग के लोगो पर एक डाक टिकट जारी करने जा रहे हैं। हमारे हर लिफाफे पर डाक टिकट लगता है, जितने भी नोटिस या समन जाती है उसमें ये लगी होती है। इसलिए एक मैसेज देने के लिए आयोग अब अपना डाक टिकट जारी करेगी। इस कार्यक्रम में हमने महिला मंत्रियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया है क्योंकि वह अपने क्षेत्र में कार्य करके एक नाम बनाई है और यहां तक पहुंची है। उनका कार्य अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा है। इसके अलावा हमने बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों और पेशों की महिलाओं को भी आमंत्रित किया है। महिला आयोग की 25 साल की यात्रा की दिखेगी डॉक्यूमेंट्री इसके अलावा महिला आयोग की पिछले 25 साल की यात्रा की एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। इस डॉक्यूमेंट्री में आयोग के अब तक के केस का पूरा आंकड़ा रहेगा। इसके साथ ही आयोग ने कितने लोगों के घर बसाया, सबसे मुश्किल कैसे कौन से थे, आयोग में कहां-कहां महिला कैंप लगाया, किस तरीके से इंसाफ दिलाया इस सब के बारे में जानकारी रहेगी। साइबर अपराध से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन इस कार्यक्रम के लिए पूर्व में जितनी भी बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष और सदस्य रही हैं, उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। सजल झा ने कहा कि, हम लोग यह चाहते हैं सभी पूर्व अध्यक्ष इसकी साक्षी बने, जिन्होंने अपना योगदान महिला आयोग को दिया है। इसके अलावा जितनी भी महिला विधायक और सांसद हैं, उन्हें भी आमंत्रित किया गया है। इस प्रोग्राम में साइबर अपराध से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments