नीमच जिले के जावद थाना क्षेत्र के अठाना गांव में रविवार शाम 28 वर्षीय युवक फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अठाना निवासी चेतन (28) पिता जमनालाल सुथार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, घटना के समय चेतन घर पर अकेला था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घर में अकेला था युवक, कमरे में फंदे से लटका मिला परिजनों के अनुसार, शाम करीब 6 बजे चेतन की मां खेत से घर लौटीं तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों और परिजनों की मदद से दरवाजा खोला गया। अंदर चेतन फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। युवती पर परेशान करने का आरोप मृतक के भाई और परिजनों के अनुसार, चेतन ने घटना से पहले एक वीडियो बनाया था। परिजनों का दावा है कि वीडियो में उसने अपनी स्थिति के बारे में बात की थी। परिजनों ने चेतन के मोबाइल और वॉट्सऐप चैट के आधार पर एक युवती पर पिछले 5-7 दिनों से उसे मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसी वजह से चेतन ने यह कदम उठाया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर संबंधित युवती की भूमिका की जांच करने और दोष पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। जावद पुलिस के अनुसार, मामले में कार्रवाई की गई है और जांच जारी है। पुलिस जांच में मौत के कारणों और परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों की पुष्टि की जाएगी।
Source link
28 साल का युवक फंदे से लटका मिला: बाइक पर बनाया वीडियो; बोला- बहुत मांफी मांगी, अब फांसी लगाने जा रहा हूं – Neemuch News
RELATED ARTICLES

