Monday, September 21, 2026
Homeफूड2 मिनट में तैयार करें टेस्टी नाश्ता, आटा-बेसन-दूध से बनाएं पराठा, सब्जी...

2 मिनट में तैयार करें टेस्टी नाश्ता, आटा-बेसन-दूध से बनाएं पराठा, सब्जी की जरूरत नहीं


Last Updated:

Ranchi Famous Food: कई बार लोग सुबह ऑफिस या फिर काम में जाते हैं तो सुबह नाश्ता बनाने का टाइम नहीं होता है. ऐसे में आप आटा और बेसन व दूध को मिलाकर एक लिक्विड बैटर तैयार कर सकते हैं. इसका पराठा बेहद ही स्वादिष्ट लगता है. इसमें दो-चार मसाले और डाले जाते हैं. इसलिए इसमें सब्जी की जरूरत नहीं पड़ती है. आप अचार के साथ खा सकते हैं. इसके साथ ही इसे बनाने में मात्र 2 मिनट का समय लगता है. आइये जानते हैं इसके बारे में.

इसे बनाने के लिए रांची की गृहणी उषा बताती हैं कि इसके लिए आप एक कंटेनर में थोड़ा सा आटा ले लीजिए. फिर थोड़ी सी सूजी ले लीजिए. अब इसमें कटा हुआ प्याज डालिए थोड़ा सा मिर्च, काली मिर्च, थोड़ी सी हल्दी, धनिया पाउडर और स्वाद अनुसार नमक इन सभी को लेकर अच्छे से मिलाना पड़ता है.

आपको इसमें दूध या पानी भी डाल सकते हैं. किसी को दूध से एलर्जी है तो ऐसे में पानी डालिए, अन्यथा आप दूध डाल दीजिए. ध्यान रहे, बैटर जो एकदम पानी की तरह होना चाहिए. मतलब एकदम पतला और सभी को अच्छे से मिलाकर फिर एक बड़ा तवा या फिर गैस पर चढ़ा दीजिए. एक चम्मच तेल डालिए और तेल गर्म हो जाना चाहिए.

इसके बाद गर्म तेल में बैटर डाल दीजिए. इसे डालने के बाद इसको ढक के रख दीजिए और एकदम लो फ्लेम में रखिये. तभी ये अच्छे से पकेगा आप देखेंगे 10 मिनट बाद यह खुद ही तवा छोड़ने लगा है. फिर इसे पलट जानें दीजिये.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दोनों तरफ अच्छे से पकने के बाद नीचे उतार लीजिए और थोड़ा सा अचार लीजिए और खाकर देखिये क्या स्वादिष्ट लगता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह की कोई भी मेहनत नहीं लगती है. बस दो-तीन चीज डालकर पानी या फिर दूध डाल देना होता है.

आप अपना ऑफिस का भी काम कर सकते हैं और 10- 15 मिनट के लिए इसे ढक कर छोड़ सकते हैं. इसीलिए इसे सबसे आसान रेसिपी कहा जाता है. खासतौर पर वैसे लोग जिनका सुबह में जाने की हड़बड़ी होती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments