गोंडा में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। जिले में तैनात दो निरीक्षक और 22 दारोगा व यातायात पुलिसकर्मियों का दूसरे जिलों और इकाइयों में तबादला किया गया है। गोंडा एसपी अभिषेक झा ने मंगलवार सुबह 8 बजे सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए। आदेश के अनुसार, सभी पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द नई तैनाती वाली जगह पर ज्वाइन करना होगा। तबादला किए गए निरीक्षकों में कमलाकांत त्रिपाठी को गोरखपुर और संतोष कुमार सिंह को बलरामपुर भेजा गया है। इन उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला उपनिरीक्षक बृजेश यादव, घनश्याम वर्मा, मनोज कुमार, अजय कुमार सिंह, अवनीश शुक्ल और पवन कुमार गिरि को बहराइच भेजा गया है। केदार राम, उमेश सिंह और नितिन उपाध्याय का तबादला देवरिया किया गया है। उपनिरीक्षक शिवचंद्र सिंह को कुशीनगर भेजा गया है।
इसके अलावा सुभाष यादव को बस्ती रेंज, डोरीलाल को लखनऊ जोन, विश्वास कुमार चतुर्वेदी को बलरामपुर और अमित सिंह को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। विक्रम बहादुर सिंह को संतकबीर नगर और वैभव सिंह को मेरठ जोन में तैनाती दी गई है। पीएसी और जीआरपी मुख्यालय भी भेजे गए पुलिसकर्मी अन्य पुलिसकर्मियों में बलराम सिंह को पीएसी मुख्यालय भेजा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक राकेश कुमार, सौरभ वर्मा, विवेक कुमार और उपेंद्र कुमार सिंह का तबादला जीआरपी मुख्यालय लखनऊ किया गया है। एक साथ 24 पुलिस अधिकारियों के दूसरे जिलों और इकाइयों में तबादले तथा तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश के बाद पुलिस विभाग में चर्चा है। अधिकारियों के मुताबिक, कार्यमुक्त होने के बाद सभी पुलिसकर्मी बिना देरी किए अपनी नई तैनाती वाली जगह पर ज्वाइन करेंगे। निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि उनके कार्यमुक्त होने की तारीख तय हो गई है। इसके बाद वह ट्रांसफर वाले जिले में जाकर ज्वाइन करेंगे।
Source link
गोंडा में 24 पुलिसकर्मियों का गैरजनपद तबादला: एसपी ने तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए; कमलाकांत त्रिपाठी गोरखपुर भेजे गए – Gonda News
RELATED ARTICLES

