Thursday, September 24, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशएशियन गेम्स में MP के जय मीना ने रचा इतिहास: भारत...

एशियन गेम्स में MP के जय मीना ने रचा इतिहास: भारत को सॉफ्ट टेनिस में दिलाया पहला पदक; पुरुष एकल स्पर्धा में जीता कांस्य – Bhopal News




भोपाल के रहने वाले मध्यप्रदेश के सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ी जय मीना ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया। जय ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए सॉफ्ट टेनिस का पहला एशियाई खेल पदक पक्का किया। सेमीफाइनल में उन्हें जापान के ताकुया कुरोसाका से 2-4 से हार मिली। इसके साथ ही जय को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में जापानी खिलाड़ी से मिली हार सेमीफाइनल मुकाबले में जय ने जापान के ताकुया कुरोसाका को कड़ी चुनौती दी। उन्होंने कई मौकों पर वापसी की कोशिश की, लेकिन निर्णायक पलों में कुरोसाका बढ़त बनाए रखने में सफल रहे। अंतिम चार में पहुंचने के साथ ही जय का पदक सुनिश्चित हो गया था। क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस के खिलाड़ी को हराया सेमीफाइनल से पहले जय ने क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस के खिलाड़ी के खिलाफ संघर्षपूर्ण मुकाबला जीता और अंतिम चार में जगह बनाई। मुकाबला निर्णायक चरण तक पहुंचा, लेकिन जय ने दबाव के बीच बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उनकी इस जीत के साथ ही भारत का पदक तय हो गया था। 2022 नेशनल गेम्स में जीता था स्वर्ण जय मीना ने 2022 में गुजरात में हुए 36वें नेशनल गेम्स में पुरुष एकल का स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा उन्होंने पुरुष टीम और युगल स्पर्धाओं में भी मध्यप्रदेश के लिए पदक जीते हैं। वर्ष 2025 में वे पुरुष एकल के नेशनल चैंपियन बने। वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी जीता था कांस्य जय ने 2024 की वर्ल्ड सॉफ्ट टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-21 मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने आध्या तिवारी के साथ मिलकर यह पदक हासिल किया था। यह जोड़ी विश्व चैंपियनशिप में भारत की पहली पदक विजेता जोड़ी बनी थी। देवास के स्कूल कोर्ट से शुरू हुआ सफर जय मीना का अंतरराष्ट्रीय सफर देवास के Pioneer Public School के कोर्ट से शुरू हुआ। स्कूल में पढ़ाई के दौरान उन्होंने पहली बार सॉफ्ट टेनिस खिलाड़ियों को खेलते देखा। शुरुआत में वे खिलाड़ियों को देखने के साथ बॉल बॉय के तौर पर मदद करते थे। धीरे-धीरे खेल में रुचि बढ़ी और उन्होंने खुद रैकेट थाम लिया। स्कूल और जिला स्तर की प्रतियोगिताओं से आगे बढ़ते हुए जय ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। 14 साल की उम्र में उन्होंने जापान में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था। अब उसी जापान में एशियन गेम्स के मंच पर भारत के लिए ऐतिहासिक पदक पक्का कर उन्होंने अपने सफर को नई ऊंचाई दी है। मंत्री सारंग ने दी बधाई मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने जय मीना को ऐतिहासिक कांस्य पदक सुनिश्चित करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि जय की उपलब्धि मध्यप्रदेश के साथ पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। सॉफ्ट टेनिस में भारत को एशियन गेम्स का पहला पदक दिलाकर जय ने भारतीय खेल इतिहास में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि जय की सफलता प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments