छत्तीसगढ़ के खाने की सबसे बड़ी पहचान है. इसका देसीपन और सादगी, जो कम मसालों और कम तेल के साथ भी लाजवाब स्वाद देती है. यहां के पारंपरिक पकवानों में हर व्यंजन का अपना अलग जायका होता है. जब बात चिकन करी की आती है, तो छत्तीसगढ़ी अंदाज में बनी करी का स्वाद भी काफी खास होता है.
इसकी खासियत यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और न ही बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है. प्याज, लहसन, टमाटर, हरी मिर्च और घर में मौजूद मसालों से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है.
सबसे पहले चिकन को धोकर करें साफ
सबसे पहले चिकन को धोकर साफ कर ले और एक बाउल में रख लें. इसके बाद चिकन के लिए मसाला तैयार करे. जैसे कि प्याज, लहसन, टमाटर, हरि मिर्च को अच्छा से छोटे छोटे काट ले.
गर्म तेल में लगाएं सरसों और जीरे का तड़का
इसके बाद कड़ाई में तेल डालकर गर्म कर ले. फिर गर्म होने के बाद सरसों, जीरा का तड़का लगाए. तड़का लगने के बाद प्याज, लहसन और मिर्च को डाले और हल्का लाल होने तक भूंजे.
चिकन को अच्छे से भूनना है जरूरी
अब इसमें चिकन को साथ में ही भुजे. चिकन को तब तक भुजे जब तक चिकन का सारा पानी ना शोक ले. इस तरह चिकन मसाले के साथ अच्छी तरह से भुन जाएगा और स्वाद भी बढ़ जाएगा.
टमाटर और नमक डालकर पकाएं
चिकन का पानी सूखने के बाद इसमें टमाटर डाले. साथ में अच्छे से गलने के लिए स्वाद अनुसार नमक डाले और फिर टमाटर के गलने का इंतजार करे. टमाटर के अच्छी तरह गलने से चिकन करी का मसाला और भी स्वादिष्ट हो जाएगा.
अब डालें चिकन मसाला और बाकी मसाले
टमाटर के गलने के बाद चिकन मसाला, हल्दी, मिर्च धनिया पाउडर डाले. इसके बाद सभी को साथ में अच्छी तरह से भुजे. मसालों को चिकन के साथ अच्छे से भूनने से इसका स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाती है.
हल्का पानी डालकर दें उबाल
मसाले अच्छी तरह भुनने के बाद हल्का पानी डाल दे और फिर थोड़ा देर उबालने दे. उबालने के बाद आपका छत्तीसगढ़ी अदाज में चिकन करी बनकर तैयार हो जाएगा, जो समय और कम तेल के साथ अच्छे स्वाद के साथ बनकर तैयार होता है. इसे गरमा-गरम चावल, रोटी या पूड़ी के साथ परोसा जा सकता है.

