Friday, September 25, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशक्रेन और SDRF टीम से गणेश विसर्जन: बच्चों ने बप्पा को...

क्रेन और SDRF टीम से गणेश विसर्जन: बच्चों ने बप्पा को रोकर दी विदाई; रंग-गुलाल उड़ाकर नाचे श्रद्धालु – Ashoknagar News




अशोकनगर में गणेश उत्सव के बाद शुक्रवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गईं। तुलसी सरोवर के विसर्जन कुंड में बप्पा को विदाई दी जा रही है। सुरक्षा में पुलिस, एसडीआरएफ और नगर पालिका टीमें तैनात हैं। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तूम जल्दी आ के जयकारे लगाते हुए कुड़ तक पहुंच रहे हैं। विसर्जन कुंड इसी बार पूरी तरह बनाकर तैयार हुआ है। कुंड में सीढ़ियों के आगे बैरिकेड हैं, ताकि श्रद्धालु आगे न जा सकें। नगर पालिका कर्मचारी छोटी प्रतिमाएं हाथ से विसर्जित करा रहे हैं, बड़ी प्रतिमाओं के लिए क्रेन मशीन लगी है। कुंड के बैरीकेट के पीछे एसडीआरएफ की टीम नाव के साथ मौजूद है। पुलिस अधिकारी मौके पर व्यवस्था देख रहे हैं। पूजन के लिए नगर पालिका द्वारा तखत लगाये गए हैं, जहां प्रतिमा रख सकें। विसर्जन स्थल पर बच्चे छोटी गणेश प्रतिमाएं लेकर पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु पूजन के बाद रंग-गुलाल उड़ाकर बप्पा को विदाई दे रहे हैं। जयकारों के बीच भक्तों में उत्साह और विदाई का माहौल है। अशोकनगर शहर, ग्रामीण और जिले के अन्य शहरी इलाकों में भी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा है। तस्वीरें देखिए…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments