Monday, September 28, 2026
Homeराज्यबिहारशिवदाहा में इंद्र पूजा का आयोजन: 14 साल से हो रहा...

शिवदाहा में इंद्र पूजा का आयोजन: 14 साल से हो रहा आयोजन, जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ – gaighat News




मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड के शिवदाहा गांव में इंद्र पूजा हो रही है। रविवार को मौसम साफ होने पर देर रात तक पूजा स्थल पर दूर-दराज से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। कलश यात्रा के बाद खराब मौसम से मेले का रंग फीका पड़ गया था। मौसम साफ होते ही श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ गई। राजद के युवा नेता प्रभात किरण भी पहुंचे, समिति ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। यह पूजा पिछले 14 सालों से हर साल होती है। भगवान इंद्र की पूजा कर इलाके के विकास और किसानों की तरक्की की दुआ मांगी जाती है। इसमें आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज से भी लोग आते हैं। मौके पर वीरेंद्र प्रसाद यादव, भोला राय, ललित कुमार यादव, अयोधि लाल देव, लाल बाबू राय, कुंदन कुमार, सुशील यादव, सरोज यादव, सरपंच सीताराम महतो, रौशन मिश्रा, राजा मिश्र, सतनाम ये, पत्रकार चंद्रशेखर उपाध्याय, मनीष कुमार यादव समेत कई लोग मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments