Friday, October 2, 2026
Homeराज्यदिल्लीछत्तीसगढ़ में नदी में बह आईं शराब की बोतलें: केदारनाथ मार्ग...

छत्तीसगढ़ में नदी में बह आईं शराब की बोतलें: केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, 4000 यात्री फंसे; यूपी में 70 घंटे से आंधी-बारिश, बिहार में 500 घर डूबे


  • Hindi News
  • National
  • IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Kedarnath Yatra Landslide Bihar MP UP Rajasthan Weather | Ganga Water Level

18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड के सभी जिलों में कल से भारी बारिश हो रही है। ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल के पार पहुंच गई है और घाटों पर जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई है। इससे करीब 4 हजार श्रद्धालु फंस गए हैं। खराब मौसम को देखते हुए आज केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई और हेली सेवाएं भी बंद हैं।

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नारी गांव में महानदी किनारे के शराब दुकान में बाढ़ का पानी घुसने से शराब की बोतलें नदी में बह गईं। इसकी जानकारी मिलते ही गांव वाले नदी किनारे बने ब्रिज पर पहुंच गए और मछली पकड़ने वाले जाल से बोतलें निकालते नजर आए।

यूपी के लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर समेत 45 शहरों में 70 घंटे से बारिश हो रही है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। आंधी-बारिश की वजह से 2 दिनों में 62 लोगों की मौत हो चुकी है।

बिहार में साइक्लोन अर्नब का असर अब कमजोर पड़ गया है। राज्य में पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। इससे 17 जिलों के करीब 6 हजार गांव टापू बन गए हैं, जबकि करीब 500 घर बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। सुपौल के 50 गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की मौजूदा स्थिति

देशभर में मौसम की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। पूह के कुन्नू और छितकुल में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। पूह के कुन्नू और छितकुल में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र नेलांग-जादुंग में शनिवार को भारी बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र नेलांग-जादुंग में शनिवार को भारी बर्फबारी हुई।

बिहार के सुपौल के 50 गांवों में बाढ़ के हालात हैं।

बिहार के सुपौल के 50 गांवों में बाढ़ के हालात हैं।

ओडिशा के बालेश्वर के सहदेवखुंटा में भारी बारिश के बाद एक अधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

ओडिशा के बालेश्वर के सहदेवखुंटा में भारी बारिश के बाद एक अधिकारी ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी उफान पर है। जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है। घाटों की सीढ़ियां डूब गई हैं।

देशभर के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

04:29 PM27 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

ओडिशा के रायगढ़ा में लैंडस्लाइड से 6 ट्रेनें रद्द

रविवार को ओडिशा के रायगढ़ा डिवीजन में दो स्टेशनों के बीच लैंडस्लाइड के कारण छह ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।

03:23 PM27 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

कुशीनगर के कई इलाकों में बाढ़ के हालात

उत्तरप्रदेश के कुशीनगर के कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। एसडीएम संतराज सिंह बघेल ने बताया कि नारायणी नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। लगभग 8 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। लोगों के लिए खाने-पीने की व्यवस्थआ की गई है। डॉक्टरों की टीमें भी तैनात हैं। रेस्क्यू और पुलिस की टीमें भी लोगों की मदद में जुटी हुई हैं।

02:42 AM27 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: राज्य में रेड अलर्ट, 4 जिलों में बर्फबारी

उत्तराखंड के सभी जिलों में कल से ही तेज बारिश हो रही है। आईएमडी ने आज प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, हरिद्वार और पौड़ी में रेड अलर्ट, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में ऑरेंज अलर्ट, जबकि बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ में यलो अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…

02:41 AM27 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

हिमाचल: किन्नौर में बर्फबारी शुरू, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट

हिमाचल की राजधानी समेत राज्य के अधिकांश भागों में दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और कई जगह बारिश हुई। कल्पा में सबसे ज्यादा 20.5 मिलीमीटर और शिमला में 9 मिमी बारिश हुई। वहीं किन्नौर की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात दर्ज किया गगया। पूह के कुन्नू और छितकुल में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। पूरी खबर पढ़ें…

02:40 AM27 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: कोसी-गंडक उफान पर, 17 जिलों में 6 गांव बने टापू

बिहार में साइक्लोन अर्नब का असर अब कमजोर पड़ गया है। बीते 72 घंटे से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के चलते राज्य में अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। 30 सितंबर तक बारिश का दौर कमजोर पड़ने की संभावना है। कई जिलों में धूप निकलने के भी आसार हैं। इधर, नेपाल के तराई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। इससे 17 जिलों के करीब 6 हजार गांव टापू बन गए हैं, जबकि करीब 500 गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:33 AM27 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में 65 घंटे से बारिश, पेड़-पोल उखड़े

यूपी में बारिश से हालात बिगड़ने लगे हैं। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर समेत 45 शहरों में 65 घंटे से बारिश हो रही है। 30-40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। आंधी-बारिश की वजह से 2 दिन में 29 लोगों की मौत हो चुकी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:31 AM27 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश: कोटे की 95.4% बारिश, यह सामान्य बारिश से कम

सितंबर के आखिरी दिनों में मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का दौर रहा। इससे अब तक मानसून की औसत 35.6 इंच बारिश हो चुकी है। यह कोटे की 95.4 प्रतिशत है। यह सामान्य बारिश’ की कैटेगिरी से पीछे है। 96 से 104% तक होने वाली बारिश को ही ‘सामान्य बारिश’ माना जाता है। पूरी खबर पढ़ें…

02:29 AM27 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, कोटा-जैसलमेर में ओले गिरे

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात के असर से मौसम में बदलाव हुआ है। 16 जिलों में रविवार को बारिश का यलो अलर्ट है। शनिवार को कोटा जिले के मंडाना और जैसलमेर के मोहनगढ़ सहित कई इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरे। पूरी खबर पढ़ें…

02:21 AM27 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

28 सितंबर

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र में बारिश का यलो अलर्ट है।

मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

29 सितंबर

जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश का यलो अलर्ट है।

कर्नाटक में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश में तेज हवाओं के चलने की संभावना है।

02:20 AM27 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

देश के 16 प्रमुख शहरों में आज का संभावित तापमान



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments