Monday, September 28, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकानपुर में स्क्रैप गोदाम से 12 लाख का माल चोरी: ऑटो...

कानपुर में स्क्रैप गोदाम से 12 लाख का माल चोरी: ऑटो से पहुंचे चोर,सब्बल से ताले तोड़े, एक बाहर निगरानी करता रहा – Kanpur News




कानपुर के थाना चकेरी के कोयला नगर स्थित स्क्रैप गोदाम को चोरों ने निशाना बनाकर करीब 12 लाख रुपये का माल पार कर दिया। ऑटो सवार तीन शातिर तड़के गोदाम पहुंचे। दो चोरों ने सब्बल से मेन गेट और चैनल के ताले तोड़े और 7.61 लाख रुपये की नगदी, लैपटॉप और भारी मात्रा में कॉपर समेट लिया। चोरी की पूरी वारदात गोदाम के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने घटना की जानकारी सोमवार दोपहर 3 बजे दी। कछियाना बर्तन बाजार निवासी विपिन दीक्षित का भवानी नगर में आराध्या इंटरप्राइजेज के नाम से स्क्रैप का गोदाम है। रविवार शाम वह रोजाना की तरह गोदाम बंद कर घर चले गए थे। इसके बाद सोमवार तड़के करीब तीन बजे ऑटो सवार तीन युवक गोदाम के बाहर पहुंचे। ऑटो से दो युवक उतरे और आसपास की गतिविधियों पर नजर रखते हुए गोदाम के मेन गेट तक पहुंचे। इसके बाद दोनों ने सब्बल से गेट और चैनल के ताले तोड़ दिए। ताला टूटते ही दोनों चोर गोदाम के अंदर दाखिल हो गए। कुछ ही देर में उन्होंने गल्ले में रखी 7.61 लाख रुपये की नगदी निकाल ली। इसके साथ ही एक लैपटॉप और गोदाम में रखा भारी मात्रा में कॉपर भी समेट लिया। माल लेकर दोनों चोर बाहर निकले और ऑटो में सवार होकर साथी के साथ फरार हो गए। सोमवार सुबह विपिन गोदाम पहुंचे तो ताले टूटे देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो गल्ले से नगदी और अन्य सामान गायब था। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में ऑटो से पहुंचे तीन संदिग्ध नजर आए हैं। इसमें एक आरोपी ऑटो के पास खड़ा रहा, जबकि दो ने अंदर जाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के मुताबिक चोर करीब 12 लाख रुपये का माल ले गए हैं। चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटना में कुछ संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments