Tuesday, September 29, 2026
Homeराज्यराजस्तानसांवलिया सेठ को 37 करोड़ रुपए का चढ़ावा: 666 ग्राम सोना...

सांवलिया सेठ को 37 करोड़ रुपए का चढ़ावा: 666 ग्राम सोना और 102 किलो चांदी के आभूषण भी आए; 9 राउंड में काउंटिंग पूरी हुई – Chittorgarh News




मेवाड़ के कृष्णधाम श्रीसांवलियाजी मंदिर में खोले गए भंडार की काउंटिंग सोमवार को नौवें और अंतिम राउंड के साथ पूरी हो गई। सोमवार को हुए आखिरी राउंड में 11 लाख 89 हजार 177 रुपए की राशि गिनी गई। इसके साथ ही भंडार से मिलने वाली कुल राशि बढ़कर 29 करोड़ 18 लाख 20 हजार 407 रुपए हो गई। वहीं भंडार, भेंट कक्ष और ऑनलाइन माध्यम से मिली राशि को जोड़ने पर मंदिर को इस महीने कुल 37 करोड़ 05 लाख 61 हजार 847 रुपए प्राप्त हुए हैं। इस बार श्रद्धालुओं ने सिर्फ नकद दान ही नहीं दिया, बल्कि सोना, चांदी, फॉरेन करंसी और बड़ी संख्या में चेक भी मंदिर को भेंट किए। श्री राजस्थान सर्राफा संघ के प्रदेश महामंत्री किशन पिछोलिया ने बताया कि इस बार सोने- चांदी ने भी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। करीब चार करोड़ रुपए के सोने-चांदी की भेंट आई हैं। सोमवार को अंतिम राउंड की काउंटिंग पूरी होने के बाद पूरे महीने की आय का अंतिम आंकड़ा सामने आया। नौ राउंड पूरे होने के बाद सामने आया पूरा हिसाब मंदिर का भंडार गत अमावस्या से पहले चतुर्दशी को खोला गया था। इसके बाद लगातार अलग-अलग राउंड में काउंटिंग का काम चलता रहा। बीच में कई दिनों जलझूलनी एकादशी और चुनावों के कारण काउंटिंग नहीं हो पाई थी। सोमवार को नौवां और अंतिम राउंड पूरा होने के साथ पूरी प्रक्रिया खत्म हुई। मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने बताया कि नौवें राउंड में 11 लाख 89 हजार 177 रुपए की राशि मिली। इससे पहले आठ राउंड में 29 करोड़ 6 लाख 31 हजार 230 रुपए की काउंटिंग पूरी हो चुकी थी। सोमवार को अंतिम राउंड की राशि जुड़ने के बाद सिर्फ भंडार से कुल 29 करोड़ 18 लाख 20 हजार 407 रुपए प्राप्त हुए। पूरी काउंटिंग तय व्यवस्था के अनुसार मंदिर प्रशासन और बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में करवाई गई। हर राउंड के बाद राशि का मिलान किया गया और फिर उसे रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे। भेंट कक्ष और ऑनलाइन दान ने कुल राशि को 37 करोड़ के पार पहुंचाया इस बार मंदिर को केवल भंडार से ही बड़ी राशि नहीं मिली, बल्कि भेंट कक्ष और ऑनलाइन माध्यम से भी श्रद्धालुओं ने खुले दिल से दान दिया। मंदिर कार्यालय, भेंट कक्ष और ऑनलाइन माध्यम से कुल 7 करोड़ 87 लाख 41 हजार 440 रुपए प्राप्त हुए। जब इस राशि को भंडार से मिली 29 करोड़ 18 लाख 20 हजार 407 रुपए की राशि में जोड़ा गया तो कुल प्राप्ति 37 करोड़ 05 लाख 61 हजार 847 रुपए तक पहुंच गई। पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन दान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ी है। देश और विदेश में रहने वाले श्रद्धालु भी अब ऑनलाइन माध्यम से भगवान सांवलिया सेठ के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित कर रहे हैं। यही कारण है कि भंडार के साथ-साथ ऑनलाइन और भेंट कक्ष की राशि भी हर बार कुल आय में जरूरी योगदान दे रही है। वहीं पिछले साल जुलाई में खोले गए भंडार से करीब 28 करोड़ 37 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। नकदी के साथ सोना, चांदी, फॉरेन करंसी और चेक भी मिले इस बार काउंटिंग के दौरान मंदिर को बड़ी मात्रा में कीमती धातुएं भी प्राप्त हुई हैं। भंडार, कार्यालय और भेंट कक्ष से कुल 666 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 102 किलो 415 ग्राम चांदी मिली है। इसके अलावा अलग-अलग देशों की फॉरेन करंसी भी प्राप्त हुई है। श्रद्धालुओं की ओर से काफी संख्या में चेक भी मंदिर को भेंट किए गए। मंदिर प्रशासन ने सभी सामग्री का अलग-अलग रिकॉर्ड तैयार किया है। नकदी की तरह सोना, चांदी, फॉरेन करंसी और चेक को भी पूरी प्रक्रिया के तहत दर्ज किया गया। मंदिर में देश के साथ विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं, इसलिए हर बार अलग-अलग देशों की करंसी भी भेंट के रूप में प्राप्त होती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments