Last Updated:
पिछले दो कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद 30 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में मजबूती के साथ कारोबार शुरू हुआ. सेंसेक्स 175 अंक चढ़ा. निफ्टी 15 अंक की बढ़त के साथ 22,730 के स्तर पर पहुंचा. एशियाई बाजारों में मिला-…और पढ़ें
शेयर बाजार में आज 30 सितंबर को सुस्त कारोबार शुरू होने के संकेत मिल रहे हैं.
पिछले दो कारोबारी दिनों से बाजार में गिरावट देखने को मिली है. लेकिन आज 30 सितंबर को बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 175 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 15 अंक उछलकर 22,730 पर ट्रेड कर रहा है. सुबह 7 बजे एशियाई बाजारों में हेंगसेंग 0.53 फीसदी और शंघाई इंडेक्स 0.02 फीसदी गिरकर कारोबार कर रहा था. हालांकि, निक्कई 1.20 फीसदी और कोस्पी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे.
September 30, 202609:49 IST
Apollo Hospitals के शेयर 2% से ज्यादा गिरे
Apollo Hospitals Enterprises के शेयर आज 2.28% गिरकर ₹8,462 पर आ गए.
September 30, 202609:48 IST
Adani Enterprises के शेयर प्राइस में गिरावट
Adani Enterprises Share Price: 2.15% गिरा शेयर अब ₹2,908.90 पर पहुंचा है.
September 30, 202609:20 IST
कैसी हुई शेयर बाजार की ओपनिंग?
शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत हुई है. सेंसेक्स 80 अंक उछलकर 72600 के पास खुला है और निफ्टी 13 अंक गिरकर 22,700 पर ओपन हुआ है.
September 30, 202607:52 IST
₹10,000 करोड़ के IPO की तैयारी
रिन्यूएबल एनर्जी प्लेटफॉर्म Inox Clean Energy ने ₹10,000 करोड़ के IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर दाखिल किए हैं. इस पब्लिक इश्यू में ₹8,000 करोड़ के नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि प्रमोटर देवांश जैन ₹2,000 करोड़ तक के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचेंगे.
September 30, 202607:32 IST
मंगलवार को बाजार में छाई बिकवाली
29 सितंबर को भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बीच लगातार दूसरे दिन गिरावट रही. निफ्टी करीब 22,700 के स्तर पर बंद हुआ.बाजार कमजोर शुरुआत के बाद दिन में 22,569.65 के निचले स्तर तक पहुंचा. हालांकि, बीच में रिकवरी देखने को मिली, लेकिन ईरान युद्ध को लेकर शांति समझौते की संभावनाओं पर अनिश्चितता, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली, कमजोर रुपया, बढ़ती कच्चे तेल की कीमतें और ऊंची अमेरिकी बॉन्ड यील्ड ने बाजार की धारणा पर दबाव बनाए रखा.

