Thursday, October 1, 2026
Homeविदेशदावा-पायलट ने दुबई-तेल अवीव फ्लाइट क्रैश करने की कोशिश की: दूसरे...

दावा-पायलट ने दुबई-तेल अवीव फ्लाइट क्रैश करने की कोशिश की: दूसरे पायलट-यात्रियों ने रोका, हाईजैक अलर्ट के बाद लैंडिंग; 180 यात्री सवार थे




दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में एक पायलट के विमान क्रैश करने की कोशिश करने का दावा सामने आया है। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, दूसरे पायलट और कुछ यात्रियों ने हाथापाई कर उसे रोक लिया। इस दौरान विमान से हाईजैक का अलर्ट भेजा गया। अलर्ट मिलते ही इजराइल ने फाइटर जेट भेजे। इसके बाद फ्लाइट का रास्ता बदला गया और उसे सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर उतारा गया। पायलट के विमान क्रैश करने की कोशिश के दावे की अभी पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, इजराइली अधिकारियों ने विमान में पायलटों के बीच हाथापाई होने की पुष्टि की है। फ्लाईदुबई की बोइंग 737 मैक्स 8 फ्लाइट में करीब 180 यात्री सवार थे। इनमें करीब 150 इजराइली नागरिक थे। 7 पॉइंट्स में जानिए विमान में क्या-क्या हुआ 1. पहले इमरजेंसी, फिर हाईजैक का अलर्ट विमान ने पहले 7700 कोड भेजा। इसका मतलब होता है कि विमान में कोई इमरजेंसी है। कुछ ही सेकंड बाद विमान ने 7500 कोड भेजा। यह कोड विमान में हाईजैक का है। 2. 16,600 फीट तक नीचे आ गया विमान फ्लाइट रडार मुताबिक, विमान सिर्फ दो मिनट में 34 हजार फीट से घटकर 16,600 फीट की ऊंचाई पर आ गया। इसके बाद विमान ने अपना रास्ता बदला और सऊदी अरब के ताबुक की ओर चला गया। 3. कॉकपिट में पायलटों के बीच झगड़ा हुआ शुरुआती जानकारी के मुताबिक, विमान के कॉकपिट में पायलट और को-पायलट के बीच झगड़ा हुआ था। इसी दौरान विमान से इमरजेंसी सिग्नल भेजे गए। हालांकि, दोनों के बीच झगड़ा किस बात पर शुरू हुआ था, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो में यात्रियों की चीखें सुनाई दे रही हैं 4. यात्रियों ने कॉकपिट में घुसकर हमलावर को रोका इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स में चश्मदीदों के हवाले से दावा किया गया कि झगड़ा तब शुरू हुआ, जब एक पायलट ने विमान को जमीन की तरफ मोड़कर क्रैश करने की कोशिश की। जब विमान नीचे गिरने लगा तो आगे बैठे कुछ इजराइली यात्री कॉकपिट की तरफ दौड़े। उन्होंने हमलावर पायलट से लड़कर उसे कॉकपिट से बाहर निकाला। यात्री के मुताबिक, विमान में सादे कपड़ों में दो और पायलट भी मौजूद थे। उनमें से एक पायलट ने विमान का कंट्रोल संभाला। 5. घायल पायलट की जान बचाने की कोशिश मिरियम नाम की एक यात्री ने बताया कि उसने कॉकपिट से चीखने की आवाजें सुनी थीं। दरवाजा खुलने पर उसने एक पायलट को घायल हालत में देखा। उसके हाथ में फोल्डिंग चाकू था और हर तरफ खून बिखरा हुआ था। एक यात्री के मुताबिक, चाकू से घायल पायलट की हालत गंभीर थी। विमान में मौजूद एक इजराइली डेंटिस्ट ने उसका इलाज किया और उसकी जान बचाने में मदद की। 6. इजराइल ने फाइटर जेट भेजे, ताबुक में हुई लैंडिंग हाईजैक का अलर्ट मिलने के बाद इजराइली एयरफोर्स ने फाइटर जेट भेजे और देश का सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद फ्लाइट का रास्ता बदलकर सऊदी अरब के ताबुक एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। इजराइल ने कुछ समय के लिए अपना एयरस्पेस भी बंद कर दिया था। लैंडिंग के बाद यात्री ताली बजाकर जश्न मनाते दिखे… 7. इजराइल में मामले की जांच शुरू, आतंकी हमले का दावा भी जेरूशलम पोस्ट के मुताबिक, इजराइल की सुरक्षा एजेंसियां इस घटना को संभावित आतंकी हमले के एंगल से भी देख रही हैं। शुरुआती जांच में जिस पायलट पर हमला करने का आरोप है, उसके ओमान का नागरिक होने की बात सामने आई है इजराइल में प्रधानमंत्री-रक्षा मंत्री की इमरजेंसी बातचीत हिब्रू मीडिया के मुताबिक, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने भी मामले को लेकर इमरजेंसी बातचीत की। इस दौरान विमान की स्थिति और उसमें सवार यात्रियों को लेकर जानकारी जुटाई गई। इजराइली एयरफोर्स के फाइटर जेट भी विमान की तरफ भेजे गए थे। चैनल 12 से इजराइल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फ्लाईदुबई की इस फ्लाइट में बहुत बड़ी अनहोनी होने से बच गई। अगर पायलट पर समय रहते काबू नहीं पाया होता तो यह 2001 में हुए अमेरिका के 9/11 जैसी घटना हो सकती थी। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले 2022: जिनेवा से पेरिस जा रही एयर फ्रांस की फ्लाइट में दो पायलट कॉकपिट में भिड़ गए थे। बाद में दोनों को सस्पेंड कर दिया गया। 2009: शारजाह से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में पायलटों और क्रू मेंबरों के बीच मारपीट हुई थी। मामले की जांच हुई और संबंधित कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया था। —————————- ये खबर भी पढ़ें… जिनपिंग के बॉडीगार्ड की पहचान उजागर: व्हाइट हाउस की गेस्ट लिस्ट में नाम-पद सामने आया चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ कई साल से एक अधिकारी विदेश दौरों और बड़ी बैठकों में नजर आता रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments