Thursday, October 1, 2026
Homeफूडशुद्ध दूध, खोवा और मावा से बनता है फेमस मथुरा पेड़ा, कीमत...

शुद्ध दूध, खोवा और मावा से बनता है फेमस मथुरा पेड़ा, कीमत 400, ऐसें करें तैयार


Last Updated:

Famous Mathura Peda: छतरपुर जिले में मिलने वाला मथुरा पेड़े की सालभर मांग बनी रहती है. मथुरा पेड़े की खासियत ये है कि इसे पूरी तरह शुद्ध और देसी तरीके से बनाया जाता है. इसको खाने के बाद आप इसका स्वाद कभी भूलेंगे नहीं. यही वजह है कि शौकीन इस पेड़े के महंगे दाम देकर खरीदते हैं.

Mathura Peda Recipe. अगर आप पेड़ा खाने के शौकीन हैं तो आप घर पर ही मथुरा पेड़ा बना सकते हैं. हालांकि, इन्हें बनाने की रेसिपी थोड़ी अलग होती है. दरअसल, मथुरा पेड़ा बनाने के लिए सबसे पहले मावा को लाल होने तक भूना जाता है. इसके बाद पेड़ा तैयार किए जाते हैं. इसलिए इस पेड़े को मथुरा पेड़ा कहा जाता है. एमपी के छतरपुर जिले में मिलने वाला मथुरा पेड़ा कुछ अलग ही अंदाज में तैयार किया जाता है.

लवकुश नगर स्थित बब्बी रेस्टोरेंट के हलवाई जगपाल बताते हैं कि, मथुरा पेड़े को तैयार करने में घंटों की मेहनत लगती है. सबसे पहले ताजे दूध को बड़े लोहे की कढ़ाही में डालकर मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ी की धीमी आग पर पकाया जाता है. दूध को लगातार चलाते रहते हैं, ताकि वह जले नहीं और धीरे-धीरे गाढ़ा होता जाए. जब दूध मावा (खोवा) बन जाता है. इसके बाद जरूरी काम शुरू होता है.

मावा को लाल होने तक भूना जाता
हलवाई जगपाल बताते हैं कि मावा में अभी और काम करना होता है. दरअसल, मावा को अलग से कढ़ाई में भूना जाता है. इसे तब तक भूना जाता है जब तक मावा लाल नहीं हो जाता है. जब मावा लाल हो जाता है इसके बाद ही इसमें शक्कर मिलाते हैं. 1 किलो मावा में 200 से 250 ग्राम शक्कर मिला सकते हैं. कोशिश करें शक्कर कम ही मात्रा में रहे ताकि पेड़ा खाने में ज्यादा मिठा न लगे. यही मथुरा पेड़े का फार्मूला है. मावा में शक्कर और इलायची मिलाने के बाद इसे स्टील के लोटे से घेटा जाता है. मिश्रण तैयार होने पर उससे छोटे-छोटे पेड़े बनाए जाते हैं.

जगपाल बताते हैं कि हमारे मथुरा पेड़ा की खास बात ये कि इसके मावा को घंटे तक लकड़ी की धीमी आंच पर भूना जाता है. इसे पेड़े का स्वाद काफी अच्छा है. लोग काफी पसंद करते हैं. छोटी इलायची का पाउडर डालने से पेड़े का स्वाद और अच्छा हो जाता है.

400 रुपए किलो रेट
जगपाल बताते हैं कि मथुरा पेड़ा पूरी तरह शुद्ध है. इसे देसी तरीके से बनाया जाता है. इसमें किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं होती है. हमारे रेस्टोरेंट में ये पेड़ा 400 रुपये किलो बिकता है. ऑर्डर पर भी पेड़ा बनाया जाता है. लेकिन, इसको खाने के बाद आप इसका स्वाद कभी भूलेंगे नहीं. यही वजह है कि शौकीन इस पेड़े के महंगे दाम देकर खरीदते हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments