देवास के बागली में शुक्रवार सुबह एक युवक करीब 150 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। युवक का नाम प्रकाश उर्फ सुदामा (35) है। उसने टावर पर चढ़ने की वजह पारिवारिक समस्या बताई है। प्रकाश सुबह करीब 6 बजे से टावर पर मौजूद है। वह लगातार अपने परिजनों और दोस्तों से फोन पर बात कर रहा है। उसने कहा कि वह अपनी मर्जी से चढ़ा है और अपनी मर्जी से ही तय समय में नीचे उतरेगा।
थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जीवन भिंडोरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और परिजन युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई है। यह बागली में 12 दिन के अंदर दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले भी एक युवती बीएसएनएल टावर पर चढ़ गई थी।
Source link
देवास में 150 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ा युवक: पारिवारिक समस्या बताई वजह, बोला- मर्जी से ही उतरूंगा; 12 दिन में दूसरी ऐसी घटना – Dewas News
RELATED ARTICLES

