Friday, October 2, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशशिवपुरी में शराब पकड़ने वाले ग्रामीणों पर केस: बेचने वाले की...

शिवपुरी में शराब पकड़ने वाले ग्रामीणों पर केस: बेचने वाले की शिकायत पर FIR, महिलाओं ने करैरा थाने का घेराव किया – Shivpuri News




शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र के समोहा गांव में अवैध शराब को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई को लेकर विरोध में बदल गया है। 29 सितंबर को गांव की महिलाओं ने शराब लेकर पहुंचे सुरेंद्र राय को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। महिलाओं ने शराब की पेटियों में आग लगाने के साथ सुरेंद्र को रस्सी से बांध दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से 50 क्वार्टर शराब बरामद की। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद उसके खिलाफ हल्की धारा में कार्रवाई की गई। इसी दिन सुरेंद्र राय की शिकायत पर पुलिस ने चार ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज की। शिकायत में पुराने विवाद को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद महिलाओं और ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जिस व्यक्ति को शराब के साथ पकड़कर पुलिस को सौंपा गया, उसी की शिकायत पर ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट का मामला कैसे दर्ज किया गया। ‘अवैध शराब बंद करो’ के नारे लगाए कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को समोहा के ग्रामीण और महिलाएं ‘अवैध शराब बंद करो’ के नारे लगाते हुए करैरा थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव कर थाना प्रभारी को आवेदन सौंपा और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। महिलाओं ने शराब पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन शराब बेचने वाले के खिलाफ अपेक्षाकृत हल्की धारा में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद ग्रामीणों पर ही मारपीट की एफआईआर दर्ज कर दी गई। महिलाओं ने पुलिस पर शराब ठेकेदार का सहयोग करने का आरोप भी लगाया है। ग्रामीणों ने तीन मांगें रखीं ग्रामीणों ने आवेदन में सुरेंद्र राय के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा महिलाओं से कथित अभद्रता और मारपीट की जांच तथा ग्रामीणों के खिलाफ दर्ज मारपीट की एफआईआर की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments