Friday, October 2, 2026
Homeराज्यबिहारसुपौल में गांधी जयंती पर अधिकारियों ने लगाई झाड़ू: बाबा भीमशंकर...

सुपौल में गांधी जयंती पर अधिकारियों ने लगाई झाड़ू: बाबा भीमशंकर धाम में चलाया स्वच्छता अभियान,पौध लगाए; स्वच्छता की शपथ – Supaul News




सुपौल में गांधी जयंती एवं ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत शुक्रवार को राघोपुर प्रखंड के प्रसिद्ध बाबा भीमशंकर महादेव स्थान, धरहारा में विशेष स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी सावन कुमार, डीडीसी इन्द्रवीर कुमार समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद सफाई अभियान में हिस्सा लेकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… मास्क-ग्लव्स पहनकर अधिकारियों ने की सफाई डीएम, डीडीसी समेत अधिकारियों ने मास्क और ग्लव्स पहनकर मंदिर परिसर की सफाई की। परिसर में फैले कचरे को एकत्र कर अलग-अलग डस्टबिन में डाला गया। इस दौरान लोगों को कचरे के उचित प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने के प्रति जागरूक किया गया। सफाई के बाद मंदिर परिसर में हुआ पौधारोपण स्वच्छता अभियान के बाद डीएम सावन कुमार ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद डीडीसी इन्द्रवीर कुमार, एसडीएम विनय कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने भी पौधे लगाए। अधिकारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। अधिकारियों और लोगों ने ली स्वच्छता की शपथ कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली। लोगों से अपने घर, गांव और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। डीएम बोले- स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी मीडिया से बातचीत में डीएम सावन कुमार ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण एक-दूसरे के पूरक हैं। समाज की सहभागिता से ही स्वच्छ भारत और हरित भारत का सपना साकार हो सकता है। उन्होंने स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाने और हर व्यक्ति से अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। डीडीसी इन्द्रवीर कुमार, एसडीएम सह मंदिर समिति अध्यक्ष विनय कुमार, एसडीपीओ पवन कुमार, बीडीओ सत्येन्द्र कुमार, अंचलाधिकारी सह मंदिर समिति उपाध्यक्ष रश्मि प्रिया, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीप नारायण राम, मंदिर समिति सचिव संजीव कुमार यादव, थानाध्यक्ष अमित कुमार राय समेत प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments