Saturday, October 3, 2026
Homeफूडदुर्गा पूजा से पहले सीख लें बंगाली स्टाइल सूखा आलू दम बनाना,...

दुर्गा पूजा से पहले सीख लें बंगाली स्टाइल सूखा आलू दम बनाना, खुशबू से महक उठेगा पूरा घर!


Bengali Aloo Dum Recipe : दुर्गा पूजा का नाम सुनते ही मन में ढोल-ताशों की गूंज, पंडालों की भव्य सजावट और सबसे बढ़कर तरह-तरह के स्वादिष्ट बंगाली व्यंजनों की खुशबू तैरने लगती है. बंगाल का यह सबसे बड़ा महाउत्सव बिना पारंपरिक खान-पान के अधूरा माना जाता है. अगर आप भी इस दुर्गा पूजा अपने घर पर कुछ खास और पारंपरिक बनाने की सोच रहे हैं, तो ‘बंगाली स्टाइल सूखा आलू दम’ से बेहतर विकल्प और कुछ नहीं हो सकता. खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद ऐसा है कि एक बार खाने के बाद हर कोई आपकी तारीफ करेगा.

‘बंगाली स्टाइल सूखा आलू दम’

आइए जानते हैं इसे घर पर आसानी से बनाने की पूरी विधि और सामग्री.

बंगाली आलू दम के लिए आवश्यक सामग्री-

छोटे आलू – 200 ग्राम (उबले हुए और छिलके उतरे हुए)

प्याज – 1 (कटा हुआ)

अदरक – 1 इंच टुकड़ा

लहसुन – 3 कलियाँ

हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)

टमाटर प्यूरी – 1/2 कप

फेंटा हुआ दही – 1/2 कप

हल्दी पाउडर – 2 छोटे चम्मच

धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच

गरम मसाला पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

इलायची – 2

दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा

लौंग – 2

तेज पत्ता – 1

शक्कर – 1 छोटा चम्मच (स्वाद को संतुलित करने के लिए)

नमक – स्वादानुसार

तेल – पकाने के अनुसार

हरा धनिया – बारीक कटा हुआ (गार्निशिंग के लिए)

बंगाली स्टाइल सूखा आलू दम बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप विधि

स्टेप 1: पेस्ट तैयार करें
सबसे पहले एक ब्लेंडर या मिक्सी का जार लें. इसमें कटा हुआ प्याज, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को एक कटोरी में निकालकर अलग रख लें.

स्टेप 2: आलू को सुनहरा भूनें
अब एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गरम करें. इसमें उबले हुए छोटे आलू, थोड़ा सा हल्दी पाउडर और चुटकी भर नमक डालें. आलूओं को तब तक भूनें जब तक उन पर एक सुंदर सुनहरा भूरा रंग न आ जाए. भुनने के बाद इन्हें एक बाउल में निकालकर अलग रख लें.

स्टेप 3: मसालों की भुनाई
अब उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल गरम करें. इसमें तैयार किया हुआ प्याज-अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और मध्यम आंच पर लगभग 4 मिनट तक भूनें. इसके बाद इसमें खड़े मसाले (दालचीनी, लौंग और तेज पत्ता) डालें और 2 से 3 मिनट के लिए और पकाएं ताकि मसालों की बेहतरीन खुशबू आने लगे.

स्टेप 4: टमाटर और दही की प्‍यूरी
अब इस मसाले में टमाटर की प्यूरी, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डालें. मसालों को तेल छोड़ने तक लगभग 2 मिनट के लिए पकाएं. अब आंच को धीमा करें और इसमें फेंटा हुआ दही धीरे-धीरे मिलाते हुए लगातार चलाते रहें, ताकि दही फटे नहीं.

स्टेप 5: धीमी आंच पर पकाना
मसाले के पकने के बाद इसमें भुने हुए आलू, शक्कर और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें ताकि मसाले आलू के अंदर तक समा जाएं. अब कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें और लगभग 20 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें. बीच-बीच में इसे चलाते रहें ताकि मसाला नीचे से चिपके नहीं.

स्टेप 6: गरमा-गरम परोसने के लिए तैयार
20 मिनट बाद गैस बंद कर दें. ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें.

किसके साथ परोसें?
यह पारंपरिक बंगाली सूखा आलू दम गर्मा-गरम बंगाली लुच्ची (मैदे की पूड़ी), छोलार दाल और लौकी के रायते के साथ दिन के खाने या फेस्टिव डिनर में बेहद स्वादिष्ट लगता है. तो देर किस बात की? इस दुर्गा पूजा अपनी रसोई में बंगाल के इस पारंपरिक स्वाद को लाएं और परिवार के साथ उत्सव का आनंद लें!



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments