Saturday, October 3, 2026
Homeफूडराजमा की सब्जी से बोर हो गए, ट्राई करें राजमा मलाई कोफ्ता...

राजमा की सब्जी से बोर हो गए, ट्राई करें राजमा मलाई कोफ्ता की ये रेसिपी


Rajma Malai Kofta Recipe: जब भी मलाई कोफ्ता का नाम आता है, तो ज्यादातर लोगों के मन में आलू और पनीर से बने नरम कोफ्तों की तस्वीर उभरती है. लेकिन अगर आप इस पारंपरिक डिश को एक नया और अलग स्वाद देना चाहते हैं, तो राजमा मलाई कोफ्ता एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह रेसिपी उन लोगों के लिए भी खास है जो कुछ नया ट्राई करना पसंद करते हैं, राजमा के रेगुलर सब्जी से अलग कुछ ट्राई करना चाहते हैं.

राजमा से बने कोफ्ते न सिर्फ स्वाद में शानदार लगते हैं, बल्कि इनका टेक्सचर भी काफी अच्छा होता है. वहीं, काजू, मखाने और क्रीम से तैयार की गई रिच ग्रेवी इस डिश को और भी खास बना देती है. फैमिली डिनर या किसी खास मौके पर ये रेसिपी मेहमानों को जरूर पसंद आएगी. आइए जानते हैं राजमा मलाई कोफ्ता बनाने का आसान तरीका.

राजमा मलाई कोफ्ता रेसिपी
सामग्री
उबला हुआ राजमा
बारीक कटा प्याज
हरा धनिया
हरी मिर्च
अदरक और लहसुन
भुना जीरा
गरम मसाला
धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
सत्तू (बाइंडिंग के लिए)

कोफ्ता बनाने की विधि
उबले हुए राजमा को अच्छी तरह मैश कर लें. इसमें प्याज, हरा धनिया, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, भुना जीरा, गरम मसाला, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं. मिश्रण को बांधने के लिए सत्तू डालें और छोटे-छोटे कोफ्ते तैयार कर लें. इन्हें हल्का सुनहरा होने तक तल लें या अपनी पसंद के अनुसार बेक भी कर सकते हैं.

मलाईदार ग्रेवी के लिए सामग्री
प्याज
मखाने
काजू
अदरक और लहसुन
टमाटर प्यूरी
साबुत मसाले
भुना मसाला
मिर्च
हल्दी
भुना जीरा
धनिया पाउडर
हींग
फ्रेश क्रीम
हरा धनिया

ग्रेवी बनाने की विधि
सबसे पहले प्याज, मखाने, काजू, अदरक और लहसुन को पकाकर पीस लें. एक पैन में तेल या घी गर्म करें और साबुत मसालों का तड़का लगाएं. फिर टमाटर प्यूरी डालकर भूनें. इसके बाद मिर्च, हल्दी, भुना जीरा, धनिया पाउडर और हींग डालकर मसाले को अच्छी तरह पकाएं. तैयार पेस्ट मिलाएं और कुछ मिनट तक भूनें. जरूरत के अनुसार पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें. अंत में फ्रेश क्रीम और हरा धनिया मिलाएं.

लगाएं खास तड़का
डिश को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए लहसुन और सूखी लाल मिर्च का तड़का तैयार करें. इसे गर्म घी में भूनकर तैयार ग्रेवी और कोफ्तों के ऊपर डालें. यह छोटा सा कदम राजमा मलाई कोफ्ता के स्वाद को और भी शानदार बना देता है. गरमा-गरम राजमा मलाई कोफ्ता को नान, रोटी, पराठे या जीरा राइस के साथ परोसें और परिवार के साथ इसका आनंद लें.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments