Last Updated:
Duck Farming Success Story: पश्चिम चम्पारण के 25 वर्षीय आर्यन ने बत्तख पालन से सालाना 50 लाख से अधिक की कमाई की. उन्होंने 2025 में 7 लाख रुपये से 1000 बत्तखों के साथ शुरुआत की और अब हर महीने 5 लाख रुपये कमाते हैं, जिससे उनकी ज़िंदगी बदल गई है.
पश्चिम चम्पारण: यदि हम आपसे ये कहें कि बत्तख पालन से सालाना 50 लाख से उपर की आमदनी की जा सकती है, तो क्या यकीन करेंगे? मानना थोड़ा मुश्किल होगा, लेकिन ऐसा कर दिखाया है पश्चिम चम्पारण जिले के मझौलिया प्रखंड स्थित करमवा गांव निवासी 25 वर्षीय आर्यन ने. आर्यन ने बत्तख पालन में वो मुकाम हासिल कर लिया है. जिससे उनकी पहचान जिले में ही नहीं, बल्कि सूबे के सबसे बड़े सफल बत्तख पालकों में होने लगी है.
2025 में की बत्तख पालन की शुरुवात
लोकल 18 से बात करते हुए आर्यन बताते हैं कि वर्ष 2025 के सितंबर में उन्होंने करीब 7 लाख रुपए की लागत से बत्तख पालन का व्यवसाय शुरू किया. करीब एक हजार बत्तख और एक एकड़ में फैले तालाब से उनके इस सफर की कहानी शुरू हुई. पालन के चौथे महीने से जब मादाएं अंडा देने लगीं, तब जाकर उनकी आमदनी की शुरुआत हुई.
1000 बत्तखों से शुरू किया सफर
आर्यन ने एक हजार बत्तख में करीब 250 नर और 750 मादाओं को रखा था. तीन महीने तक दाना पानी का जुगाड़ कर उन्होंने सभी पक्षियों को बड़ा किया और अंडा देने लायक बनाया. चौथे महीने से जब अंडा मिलने का सिलसिला शुरू हुआ, तब जाकर उनकी कहानी में ट्विस्ट आया. 750 मादा बत्तखों से उन्हें हर दिन करीब 500 अंडे मिलने लगें.
अंडे के कारोबार की तरह रुझान
आर्यन ने इन अंडों को खाने के लिए न बेच कर हेचरी वालों से बेचा. जिनसे 28 से 30 दिनों में चूजे निकलते थें. दरअसल खाने के लिए बेचने पर अंडों की कीमत 5 से 6 रुपए प्रति अंडे की दर से मिलती थी. जबकि हेचरी वालों से यही अंडा 12 रुपए 50 पैसे की भाव से बिकता था. चुकी इसमें आमदनी डबल थी, इसलिए उन्होंने बतख पालन से ही अंडों का व्यवसाय शुरू किया.
हर महीने 5 लाख रुपए की आमदनी
वर्ष 2026 की शुरुवात तक आर्यन ने एक एकड़ पैमाने का एक और तालाब तैयार करवाया और बतख की संख्या बढ़ाकर दो हजार कर लिया. इस प्रकार आर्यन अब दो एकड़ के तालाब में दो हज़ार बत्तखों का पालन करने लगें. ऐसा करने से अब उन्हें हर दिन 1200 से 1300 तक अंडे मिलने लगें. जिसे उन्होंने बड़े स्तर पर बेचना शुरू किया. महीने में लगभग 40 हजार अंडों को बेचकर आर्यन करीब 5 लाख रुपए प्रति महीने तक की आमदनी बनाने लगें.
About the Author
अमित रंजन वर्तमान में News18 में बिहार, झारखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों के समन्वय और संपादन का कार्य देख रहे हैं. खोजी पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है. राजनीति, शिक्षा, खेल, क्राईम और मौसम जैसे विषयों …
और पढ़ें

