Sunday, October 4, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशतमंचे के बल पर नाबालिग से शोषण का आरोप: वीडियो वायरल...

तमंचे के बल पर नाबालिग से शोषण का आरोप: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग को धमकाया, एसपी से न्याय की गुहार – Mainpuri News




मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी ने दो युवकों पर करीब दो साल से शोषण करने, तमंचे के बल पर दबाव बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा को लेकर भी उसने पुलिस से गुहार लगाई है। एसपी को दिए शिकायती पत्र देते हुए नाबालिग ने बताया कि औंछा क्षेत्र के रहने वाले दो युवक कथित तौर पर लंबे समय से उसे परेशान और ब्लैकमेल कर रहे हैं। आरोप है कि दोनों ने तमंचे का भय दिखाकर उसका शोषण किया। अब आरोपी उस पर लगातार दबाव बना रहे हैं और उनकी बात नहीं मानने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कहते हैं कि वीडियो वायरल होने के बाद उसे सभी लोग देखेंगे। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग पीड़िता का आरोप है कि दोनों युवक उसके घर पहुंचे थे। दोनों की कमर में तमंचे लगे हुए थे। आरोप है कि उन्होंने दबाव बनाते हुए उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे उसके मुंह में चोट आई। घटना के बाद नाबालिग और उसका परिवार दहशत में है। पीड़िता ने एसपी से दोनों आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही आरोपियों के मोबाइल फोन पुलिस अभिरक्षा में लेकर मामले से जुड़े वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की गई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर भविष्य में किसी तरह का वीडियो वायरल करने या उसे धमकाने से रोका जाए। नाबालिग ने अपनी और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। उसने पुलिस से मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments